Doubtnut Promotions Sticky

शिष्टाचार
संकेत-बिन्दु-(i) शिष्टाचार क्या है?, (ii) महत्त्व एवं लाभ, (iii) बाधक तत्व एवं निराकरण।

Text Solution
Verified by Experts

शिष्टाचार क्या है?-शिष्ट या सभ्य पुरुषों का आचरण शिष्टाचार कहलाता है। दूसरों के प्रति अच्छा व्यवहार, घर आने वाले का आदर करना, आवभगत करना, बिना द्वेष और नि:स्वार्थ भाव से किया गया सम्मान शिष्टाचार कहलाता है।
शिष्टाचार का महत्व-शिष्टाचार से जीवन महान बनता है। शिष्टाचार का क्षेत्र उतना ही व्यापक है जितना हमारे जीवन-व्यवहार का। समाज में जहाँ-जहाँ भी हमारा दूसरे व्यक्ति से संपर्क होता है, वहीं शिष्टाचार की आवश्यकता पड़ती है। घर में परिवार के छोटे से लेकर बड़े सदस्यों के साथ, सभी जगह तो हमें शिष्टाचार की आवश्यकता पड़ती है, हमारा सम्पूर्ण जीवन, कार्य, व्यापार, मिलना-जुलना सभी में शिष्ट व्यवहार की आवश्यकता पड़ती है सद्व्यवहार, सदाचार आदि शिष्टाचार के ही अंग हैं। शिष्टाचारी मन, वचन, कर्म से किसी को हानि नहीं पहुँचाता। अच्छा या बुरा, दूसरों पर कैसा प्रभाव पड़ता है। यह हमारे उस व्यवहार पर निर्भर करता है जो हम दूसरों से करते हैं।
बाधक तत्त्व एवं निराकरण-शिष्ट व्यवहार का दूसरों पर अच्छा प्रभाव पड़ता है, दूसरों को सद्भावना, आत्मीयता और सहयोग की प्राप्ति हाती है साथ ही समाज में लोकप्रियता बढ़ती है। इसके विपरीत अशिष्ट व्यवहार दूसरों में घृणा, द्वेष पैदा कर देता है। अशिष्ट व्यक्ति को शायद ही कोई आत्मीय सहयोगी मिलता है। अशिष्टता का अभिशाप जो हमारे व्यक्तित्व के विकास को अवरुद्ध कर देता है साथ ही हमें समाज में अकेला छोड़ देता है तथा शिष्ट व्यवहार से सहज ही दूसरों की सद्भावनाएँ अर्जित की जा सकती है जो जीवन पथ पर आगे बढ़ने के लिए बड़ी उपयोगी और आवश्यक हैं। शिष्टाचार आत्मा की अभिव्यक्ति है। जिस शिष्टाचार में हमारा हृदय नहीं उमड़ता, जिससे एक-दूसरे में प्रसन्नता, आनन्द, सुख की लहरें नहीं उठी वह शिष्टाचार व्यर्थ है। एक-दूसरे के लिए धोखा है और तथाकथित चालाकी, कूटनीति या छल का ही एक अंग है। इसे छोड़कर हमें जीवन में सच्चे, आत्म-प्रेरित शिष्टाचार को स्थान देना चाहिए।

|
Updated on:21/07/2023

Similar Questions