Doubtnut Promotions Sticky

रुबिस्को (RuBisco) एक एंजाइम है जो कार्बोक्सिलेज़ और ऑक्सीजिनेज के रूप में काम करता है। आप ऐसा क्यों मानते हैं कि C4 पौधों में, रुबिस्को अधिक मात्रा में कार्बोक्सिलेशन करता है?

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

रुबिस्को (RuBisCO)O2, की अपेक्षा CO2, से अधिक बंधता प्रकट करता है। रुबिस्को एन्जाइम की सक्रिय सतह (Active site) में CO2, एवं O2, दोनों बंधित हो सकती है। यह आबंधता प्रतियोगितात्मक है। O2 अथवा CO2 इनमें से कौन आबंध होगा, यह उनकी सांद्रता पर निर्भर करता है। C4, पौधों में एक ऐसी प्रणाली होती है जो एन्जाइम स्थल पर CO2, की सांद्रता बढा देती है। इससे यह सनिश्चित हो जाता है कि रुबिस्को कार्बोक्सिलेज़ के रूप में कार्य करता है। इस क्रिया से उसकी ऑक्सीजिनेज के रूप में कार्य करने की क्षमता कम हो जाती है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions