Doubtnut Promotions Sticky

मान लीजिए, यहाँ पर क्लोरोफिल 'बी' की उच्च सांद्रता युक्त, मगर क्लोरोफिल 'ए' की कमी वाले पेड़ थे। क्या ये प्रकाश-संश्लेषण करते होंगे? तब पौधों में क्लोरोफिल 'बी' क्यों होता है ? और फिर दूसरे गौण वर्णकों की क्या आवश्यकता है ?

Text Solution
Verified by Experts

नीचे दिए चित्रानुसार यह सिद्ध होता है कि अधिकतम प्रकाश-संश्लेषण स्पेक्ट्रम के नीले और लाल क्षेत्र में सम्पन्न होती है, कुछ प्रकाश-संश्लेषण स्पेक्ट्रम की अन्य तरंगों पर भी सम्पन्न होती है। यद्यपि क्लोरोफिल 'ए' प्रकाश को अवशोषित करने का मुख्य वर्णक है फिर भी अन्य थाइलेकॉइड (Thylakoid) में वर्णक जैसे क्लोरोफिल 'बी', जैन्थोफिल तथा कैरोटीन प्रकाश को अवशोषित कर ऊर्जा को क्लोरोफिल ‘ए’ में स्थानान्तरित कर देते हैं। इन वर्णकों को सहायक वर्णक कहा जाता है।
ocr_image
चित्र-(A) क्लोरोफिल ए,बी तथा कैरोटेनॉइड्स का अवशोषित वर्णक्रम प्रदर्शित करता हुआ ग्राफ , (B) प्रकाश , संश्लेषण का क्रियात्मक वर्णक्रम प्रदर्शित करता हुआ ग्राफ, (C) क्लोरोफिल 'ए' के अवशोषित वर्णक्रम पर प्रकाश-संश्लेषण के क्रियात्मक वर्णक्रम का अध्यारोपित दृश्य का ग्राफ
ये वर्णक प्रकाश-संश्लेषण को प्रेरित करने वाले उपयोगी तरंग क्षेत्रों को बढ़ाने के साथ-साथ क्लोरोफिल 'ए' को फोटो-ऑक्सीडेशन (Photo-oxidation) से भी बचाते हैं।
क्रोमैटोग्राफी से पता चलता है कि पत्तियों का हरा रंग चार वर्णकों क्लोरोफिल 'ए', 'बी', जैन्थोफिल तथा कैरोटीनॉइड के कारण होता है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions