Doubtnut Promotions Sticky

वृद्धि, विभेदन, परिवर्धन, निर्विभेदन, पुनर्विभेदन, सिमित वृद्धि, विभज्योतक तथा वृद्धि दर की परिभाषा दीजिए।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

1. वृद्धि (Growth) - किसी कोशिका, अंग या सम्पूर्ण जीव के आकार या आयतन में होने वाला स्थायी तथा अनुत्क्रमणीय परिवर्तन जिसमे उसका शुष्क भार बढ़ जाता है, वृद्धि कहलाता है।
2. विभेदन (Differentiation) - कोशिकाएँ कुछ विशिष्ट कार्यों को संपन्न करने हेतु अपनी संरचना में कई प्रकार के बदलाव कर दूसरी कोशिकाओं से अलग दिखाई देती है, इस घटना को विभेदन कहते है।
3. परिवर्तन (Development) - पौधों के जीवल - चक्र में आने वाले सभी परिवर्तनों को सम्मिलित रूप से परिवर्तन कहा जाता है।
4. निर्विभेदन (Dedifferentiation) - जीवित विभेदित कोशिकाएँ कुछ विशेष परिस्थितियों में विभाजन की क्षमता पुनः प्राप्त कर लेती हैं, इस घटना को निर्विभेदन कहते हैं।
5. पुनविभेदन (Redifferentiation) - निर्विभेदित कोशिकाओं द्वारा बानी कोशिकाएँ पुनः विभाजन क्षमता खो देती हैं, जिससे ये विशिष्ट कार्यों को संपन्न कर सकें। इस घटना को पुनर्विभेदन कहते हैं।
6. विभज्योतक (Meristem) - पादपों में वृद्धि कुछ निश्चित स्थानों से ही होती है जिसे विभज्योतक (Meristerm) कहते हैं।
7. वृद्धि दर (Growth rate) - एक निश्चित समय में किसी अंग या पादप विशेष के आकार (आयतन) या भार में होने वाली वृद्धि उसकी वृद्धि दर कहलाती है।
8. सीमित वृद्धि - पौधों की पत्तियों, फल एवं पुष्प एक निश्चित आकार ग्रहण करने के पश्चात् वृद्धि करना बंद कर देते है, इसे ही सीमित वृद्धि कहते हैं। इस अवस्था के आने पर इन अंगों में कोशिका विभाजन की प्रक्रिया बंद हो जाती है। अतः वृद्धि आगे नहीं होती।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions