Doubtnut Promotions Sticky

प्राकृतिक पादप वृद्धि नियामकों के पाँच मुख्य समूहों के बारे में लिखें। इनके आविष्कार, कार्यिकी प्रभाव तथा कृषि/बागवानी में इनका प्रयोग के बारे में लिखिए।

Text Solution
Verified by Experts

1. ऑक्सिन - ऑक्सिन की खोज एफ० डब्ल्यू वेण्ट (1928) ने किया।
कार्यिकी प्रभाव तथा कृषि/बागवानी - (1) यह पौधों को लम्बाई में बढ़ने के लिए प्रेरित करता है।
(2) यह जड़ो के विकास को प्रेरित करता है।
(3) यह बीजरहित फल निर्माण को प्रेरित करता है।
(4) यह फलों के गिरने तथा पतझड़ को रोकता है तथा पुष्पन को प्रेरित करता है।
आजकल ऑक्सिन का उपयोग खरपतवारों को नष्ट करने के लिए किया जाता है।
2. जिबरेलिन्स - जिबरेलिन्स की खोज इवीति कुरोसावा (1926) ने किया।
कार्यिकी प्रभाव तथा कृषि/बागवानी - (1) इसके द्वारा पौधों की लम्बाई में वृद्धि होती है। इससे आनुवंशिक रूप से छोटे पौधे भी थोड़े बढ़ जाते हैं।
(2) यह पुष्पन को जल्दी प्रेरित करता हैं।
(3) इसके द्वारा बिना निषेचन के फल प्राप्त किया जा सकता है।
(4) इसके प्रयोग से प्रसुप्ति काल को कम किया जा सकता है, जिससे अंकुरण हो जाता है। इसके उपयोग से पत्तियाँ लम्बी व चौड़ी होती हैं।
साइटोकाइनिन - साइटोकाइनिन की खोज जेब्रलोंस्की एवं सकुंग (1954) ने किया।
कार्यिकी प्रभाव तथा कृषि/बागवानी - (1) कोशिका विभाजन (Cell division) - अनेक उच्चवर्गीय तथा निम्नवर्गीय पौधों में सभी वृद्धिकारी होर्मोनों में साइटोकाइनिन ही कोशिका विभाजन के वास्तविक कारक पाए गए हैं। उच्चवर्गीय पौधों के अलग किये गए विभज्योतकी भागों में वृद्धि के लिए एक साइटोकाइनिन तथा एक ऑक्जिन का होना आवश्यक है। ये कोशिका विभेदन (Cell elongation) कहते हैं।
(2) इनके द्वारा ऊतक संवर्धन (Tissue culture) में अवयव रचना का कार्य किया जाता है।
(3) साइटोकाइनिन बीजों तथा पौधों के कुछ अन्य भागों की प्रसुप्तता को भंग करने में अंत्यंत प्रभावी होते हैं।
(4) ये RNA संश्लेषण को नियंत्रित करने में सूक्ष्म भूमिका निभाते हैं।
4. एथिलीन - एथिलीन की खोज बर्ग (1962) ने किया।
कार्यिकी प्रभाव तथा कृषि/बागवानी - (1) यह हॉर्मोन तनों के अग्र भागों में बनकर तथा फलों में विसरित होकर उनके पकने में सहायता करता है।
(2) यह पौधे की लम्बाई में वृद्धि को रोकता है, किन्तु तनों के फूलने में सहायता करता है।
(3) यह ऑक्जिन के समान पुष्पन को कम करता है, लेकिन अनानास में पुष्पन को बढ़ाता है।
(4) यह पौधों में नर पुष्पों की संख्या में कमी तथा मादा पुष्पों की संख्या में वृद्धि करता है।
(5) यह पत्तियों, फलों व पुष्पों के विलगन को तीव्र करता है।
(6) यह मूल रोमों के निर्माण तथा बीजों के अंकुरण को प्रेरित करता है।
5. ऐब्सिसिक एसिड - ऐब्सिसिक एसिड की खोज कार्न एवं एडिकोट (1961-65) ने किया।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions