Doubtnut Promotions Sticky

निम्नलिखित में भेद कीजिये-
(क) प्रभाविता और अप्रभाविता, (ख) समयुग्मजी और विषमयुग्मजी, (ग) एक संकर और द्विसंकर।

Text Solution
Verified by Experts

(क) प्रभाविता एवं अप्रभाविता-जब एक जोड़ी विपर्यायी अर्थात् दो वैकल्पिक लक्षणों वाले शुद्ध नस्ल के जीवों में संकरण कराया जाता है, तब पहली पीढ़ी में केवल एक ही लक्षण प्रकट होता है, इसे प्रभावी लक्षण कहते हैं। दूसरे अर्थात् प्रकट न होने वाले लक्षण को अप्रभावी लक्षण कहते हैं । जैसेजब शुद्ध लाल पुष्प वाले मटर के पौधे का संकरण शुद्ध सफेद पुष्प वाले मटर के पौधे से कराया जाता है तो पहली पीढ़ी में केवल लाल पुष्प वाले मटर के पौधे बनते हैं।
ocr_image
(ख) समयुग्मजी तथा विषमयुग्मजी-
ocr_image
(ग) एक संकर और द्विसंकर-जब एक जीन की वंशागति का अध्ययन किया जाता है या प्रयोग में केवल एक ही लक्षण को मुख्य रूप से लिया जाता है तो इसे एक संकर संकरण कहते हैं। ऐसे संकरण में F2 पीढ़ी में 3 : 1 का अनुपात प्राप्त होता है।
जब दो जीन की वंशागति का अध्ययन किया जाता है या प्रयोग संकरण में दो जोड़े युग्म विकल्पी लिये जाते हों तब इसे द्विसंकर संकरण कहते हैं। इसमें F2 पीढ़ी में 9 : 3 : 3 : 1 का अनुपात मिलता है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions