डीएनए आनुवंशिक पदार्थ है. इसे सिद्ध करने हेतु अपने प्रयोग के दौरान हर्षे व चेस डीएनए व प्रोटीन के बीच कैसे अंतर स्थापित किया ?
डीएनए आनुवंशिक पदार्थ है इसके बारे में सुस्पष्ट प्रमाण अल्फ्रेड हर्षे व मार्था चेस (1952) के प्रयोगों से प्राप्त हुआ। इन्होंने उन विषाणओं पर कार्य किया जो जीवाणु को संक्रमित करते हैं जिसे जीवाणुभोजी कहते हैं।
जीवाणुभोजी जीवाणु से चिपकते हैं। अपने आनुवंशिक पदार्थ को जीवाणु कोशिका में भेजते हैं। जीवाणु कोशिका विषाणु के आनुवंशिक पदार्थ को अपना समझने लगते हैं जिससे आगे चलकर अधिक विषाणुओं का निर्माण होता है। हर्षे व चेस ने इस बात का पता लगाने के लिए प्रयोग किया कि विषाणु से प्रोटीन या डीएनए निकल कर जीवाणु में प्रवेश करता है।
उन्होंने कुछ विषाणुओं को ऐसे माध्यम पर पैदा किया जिसमें एक को विकिरण सक्रिय फॉस्फोरस व दूसरे विषाणुओं को विकिरण सक्रिय सल्फर पर वृद्धि कराया था। जिस विषाणु को विकिरण सक्रिय फॉस्फोरस की उपस्थिति में पैदा किया उसमें विकिरण सक्रिय डीएनए पाया गया जबकि विकिरण सक्रिय प्रोटीन नहीं था, क्योंकि डीएनए में फॉस्फोरस होता है, प्रोटीन नहीं । ठीक इसी तरह से विषाणु जिसे विकिरण सक्रिय सल्फर की उपस्थिति में पैदा किया गया उनमें विकिरण सक्रिय प्रोटीन पाई गई, डीएनए विकिरण सक्रिय नहीं था, क्योंकि डीएनए में सल्फर नहीं मिलता है।
विकिरण सक्रिय जीवाणभोजी ई. कोलाई जीवाणु से चिपक जाते हैं। जैसे संक्रमण आगे बढ़ता है जीवाणु को सम्मिश्रक में हिलाने से विषाणु आवरण अलग हो जाता है। जीवाणुओं को अपकेंद्रक यंत्र में प्रचक्रण कराने से विषाणु कण जीवाणुओं से अलग हो जाते हैं।
जो जीवाणु विकिरण सक्रिय डीएनए रखने वाले विषाणु से संक्रमित हुए थे, वे विकिरण सक्रिय रहे। इससे स्पष्ट है कि जो पदार्थ विषाणु से जीवाणु में प्रवेश करता है, वह डीएनए है । जो जीवाणु उन विषाणुओं से संक्रमित थे जिनमें विकिरण सक्रिय प्रोटीन था, वे विकिरण सक्रिय नहीं हुए। इससे संकेत मिलता है कि प्रोटीन विषाणु से जीवाणु में प्रवेश नहीं करता है । इस कारण से आनुवंशिक पदार्थ डीएनए ही है जो विषाणु से जीवाणु में जाता है।
Related Playlists
- BOOK - YUGBODHCHAPTER - वंशागति के आणविक आधार EXERCISE - लघु उत्तरीय प्रश्न11videos
वंशागति के आणविक आधार
- BOOK - YUGBODHCHAPTER - रासायनिक समन्वय तथा एकीकरणEXERCISE - दीर्घ उत्तरीय प्रश्न21videos
रासायनिक समन्वय तथा एकीकरण
- BOOK - YUGBODHCHAPTER - वंशागति के सिद्धांत एवं विविधता EXERCISE - वस्तुनिष्ठ प्रश्न (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)5videos
वंशागति के सिद्धांत एवं विविधता
Similar Questions
निम्न को नाइट्रोजनी क्षार व न्यूक्लियोटाइड के रूप में वर्गीकृत कीजिए-
एडेनीन, साइटीडीन, थाइमीन, ग्वानोसीन, यूरेसील व साइटोसीन।57:29View Solutionस्रावित हॉर्मोन का नाम लिखिए हाइपोथैलेमस
01:58:58View Solutionवंशावली विश्लेषण (Pedigree Analysis) क्या है ? यह विश्लेषण किस प्रकार उपयोगी है ?
01:24:10View Solutionआनुवंशिक पदार्थ के गुण , Rna संसार
01:24:07View Solutionपुनर्योगज डीएनए प्रद्योगिकी के प्रक्रम
34:52View Solutionकोणों के योग व अंतर के त्रिकोणमितीय फलन
36:53View Solutionकोणों के योग व अंतर के त्रिकोणमितीय फलन-II
47:36View Solutionत्रिकोणमितीय फलन|त्रिकोणमितीय फलन के योग व अंतर#!#महत्वपूर्ण सूत्र
45:12View Solutionत्रिकोणमितीय फलन|त्रिकोणमितीय फलन के योग व अंतर#!#महत्वपूर्ण सूत्र
47:50View Solutionकोणों के योग व अंतर के त्रिकोणमितीय अनुपात |OMR
48:39View Solutionदो कोणों के योग व अंतर का त्रिकोणमितीय फलन |बहुल कोणों के त्रिकोणमिति अनुपात |गुणन का योग व अंतर मे परिवर्तन |योग अथवा अंतर का गुणा मे परिवर्तन |दो कोणों के योग व अंतर का त्रिकोणमितीय फलन |सारांश
36:27View Solutionआर-डीएनए | पुनर्योगज डीएनए तकनीक | आनुवंशिक इंजीनियरिंग | जैव प्रौद्योगिकी का इतिहास
44:44View Solutionपुनर्योगज डीएनए का चरण | आनुवंशिक इंजीनियरिंग के उपकरण
39:08View Solutionडीएनए |हिस्टोन प्रोटीन संरचना|क्रोमेटिन के प्रकार|OMR
44:23View Solutionडीएनए |आनुवंशिक पदार्थ की खोज |रूपांतरीय सिद्धांत|OMR
42:03View Solutionडीएनए |आनुवंशिक पदार्थ की खोज |रूपांतरीय सिद्धांत|OMR
51:19View Solution