Doubtnut Promotions Sticky

नीचे दिए गए चित्रों में से कई में चुंबकीय क्षेत्र रेखाएँ गलत दर्शायी गई है [ चित्रों में मोती रेखाएँ ]। पहचानिए की उनमे गलती क्या है ? इनमे से कुछ में वैधुत क्षेत्र रेखाएँ ठीक-ठीक दर्शायी गई है। बताइए , वे कौन से चित्र है ?
नीचे दिए गए चित्रों में से कई में चुंबकीय क्षेत्र रेखाएँ गलत दर्शायी गई है [ चित्रों में मोती रेखाएँ ]।  पहचानिए की उनमे गलती क्या है ? इनमे से कुछ में वैधुत क्षेत्र रेखाएँ ठीक-ठीक दर्शायी गई है।  बताइए , वे कौन से चित्र है ?

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

(a) चुम्बकीय बल रेखाएँ , एक बिंदु से इस प्रकार नहीं निकल सकती, साथ ही किसी बन्द सतह पर कुल चुम्बकीय फ्लक्स सदैव शून्य ही होना चाहिए अर्थात उसमे जितनी चुम्बकीय क्षेत्र रेखाएँ प्रवेश करे उतनी ही बाहर निकलनी चाहिए। सीधे धारावही चालक तार की चुम्बकीय क्षेत्र रेखाएँ तार के चारो ओर सकेन्द्रीय वृतो के रूप मे होती है। अतः चित्र में प्रदर्शित चुम्बकीय क्षेत्र रेखाएँ गलत है।
वास्तव में ये रेखाएँ लम्बे धनावेशित तार के विधुत क्षेत्र को व्यक्त करती है।
(b) चित्र में चुम्बकीय क्षेत्र रेखाएँ परस्पर काट रही है जो की असंभव है, इसके अतिरिक्त चुम्बकीय क्षेत्र रेखाएँ, बन्द लूप का निर्माण उसी क्षेत्र के चारो ओर करती है जिसमे से होकर धारा प्रवाहित हो रही है , ये मुक्त आकाश में बन्द लूप का निर्माण नहीं करती। अतः चित्र में प्रदर्शित चुंबकीय क्षेत्र रेखाएँ गलत है।
(c) चित्र में एक टोराइड में समाहित चुम्बकीय क्षेत्र रेखाएँ प्रदर्शित की गई है। जो की पूर्णतः सही है।
(d) चित्र में परिनालिका की चुम्बकीय क्षेत्र रेखाएँ प्रदर्शित की गई है परन्तु परिनालिका के सिरों पर इन्हे वक्रित होना चाहिए तथा अन्त में मिलकर बन्द लूप का निर्माण करना चाहिए, अन्यथा एम्पियर के नियम का पालन नहीं होगा ,जबकि चित्र में इन्हे बिल्कुल सीधी दिखाया गया है, अतः चित्र प्रदर्शित चुम्बकीय क्षेत्र रेखाएँ गलत है।
(e) चित्र में एक छड़ चुम्बक के बाहर एवं अन्दर चुम्बकीय क्षेत्र रेखाओ का सही निरूपण किया गया है। अतः चित्र में प्रदर्शित क्षेत्र रेखाएँ सही है।
(f) चित्र में प्रदर्शित क्षेत्र रेखाएँ (ऊपर एवं नीचे की ओर ), ऊपरी प्लेट से निकलती हुई प्रदर्शित की गई है फलतः ऊपरी प्लेट को घेरने वाली सतह से निर्गत कुल फ्लक्स शून्य नहीं होगा अतः ये क्षेत्र रेखाएँ , चुम्बकीय क्षेत्र रेखाओ को प्रदर्शित नहीं करती। वास्तव में ये ऊपरी प्लेट धनावेशित तथा निचली प्लेट ऋणावेशित के मध्य स्थिर विधुत बल रेखाएँ है।
(g) यह चित्र भी गलत है। दो चुम्बकीय ध्रुवो के मध्य , सिरों पर चुम्बकीय क्षेत्र रेखाएँ , सीधी रेखा नहीं हो सकती , इनमे कुछ फैलाव निश्चित रूप से होगा।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions