Doubtnut Promotions Sticky

भौतिक में भारतीय वैज्ञानिको का योगदान पर टिपण्णी लिखिए।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

भारतीय वैज्ञानिको का योगदान-
(1) भास्कराचार्य (1114-1179) इन्होने अपने लीलावती' ग्रन्थ में गुरुत्वाकर्षण सिद्धांत का प्रतिपादन किया था। उन्होंने अपने ग्रन्थ में बताया की "आकर्षण के कारण वस्तुयें जमींन पर गिरती है।" इनके सम्मान में भारत सरकार ने अपने द्वितीय प्रक्षेपित उपग्रह का नाम "भास्कर' रखा है। इनके द्वारा लिखित प्रमुख ग्रन्थ-लीलावती, सिद्धांत शिरोमणि तथा सूर्य सिद्धांत है।
(2) चंद्रशेखर वेंकटरमन (1888-1970)-1930 में नोबल पुरस्कार विजेता भारत रत्न (1954 ) में सम्मानित भौतिकी के प्रोफ़ेसर सी वी रामन ने 'रामन किरणों' की खोज का कार्य 28 फरवरी , 1928 को पूर्ण किया था। इस कार्य पर उनको सोवियत सरकार ने 1957 में लेनिन पुरस्कार से सम्मानित किया थ। उनके नाम से रामन इंस्टीटूट की स्थापना की गयी।
(3) (1893-1956)-इन्होने 24 वर्ष की उम्र में ही 'मैक्सवेल स्ट्रेसेज' विषय पर लेख लिखा था जिसका प्रकाशन एक अंतराष्ट्रीय पत्रिका फिलॉसॉफिकल मैगजीन में प्रकाशित हुआ। इनको विकिरण दाब के विधुत चुम्बकीय सिद्धांत पर लिखे शिव प्रबंध पर डी एससी उपाधि से अलंकृत किया गया सन 1920 में तारिकीय वर्णक्रम पर की गई खोज में तारो के रशिम चित्रों के भौतिक सिद्धांत से उन्हें अंतराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त हुई।
(4) होमी जहाँगीर भाभा (1909-1966)-भाभा द्वारा प्रतिपादित 'थियोरी ऑफ़ एलिमेंट्री पार्टिकल्स एव क्वांटम थ्योरी तथा भाभा-हिटलर कास्केड थ्योरी' के आधार पर ही कॉस्मिक किरणों में इलेक्ट्रॉन की प्रमाणिकता से इन्हे विश्व ख्याति अर्जित हुई। भाभा द्वारा 1954 में स्थापित अणुशक्ति प्रतिष्ठा ने भारत को अणुशक्ति राष्ट्र का सम्मान दिलाय। भारत सरकार ने इनके सम्मान में इस प्रतिष्ठान का नाम 'भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर' रखा।
(5) विक्रम साराभाई (1919-1971)-पद्मश्री एव पद्म भूषण से अलंकृत भारतीय अंतरिक्ष शोध संगठन, थब्बा के संस्थापक अध्यक्ष विक्रम साराभाई को भारत की अंतरिक्ष प्रोधोगिकी का जनक कहा जाता है।
(6) राजा रामन्ना (1925-2004)-नाभिकीय भौतिकी में शोध उपाधि से अलंकृत भारतीय परमाणु बेम के जनक डॉ राजा रमन्ना ने 1983 में परमाणु ऊर्जा आयोग के अध्यक्ष तथा भारत सर्कार के अणु ऊर्जा विभाग के सचिव पदों को सुशोभित किया।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions