Doubtnut Promotions Sticky

निम्नलिखित के उत्तर दीजिए -
( a) आपको एक धागा और मीटर पैमाना दिया जाता है। आप घागे के व्यास का अनुमान किस प्रकार लगायेंगे ?
( b) एक स्क्रूगेज का चूड़ी अंतराल 1.0 mm है और उसके वृत्तीय पैमाने 200 पर विभाजन हैं क्या आप यह सोचते हैं कि वृत्तीय पैमाने पर विभाजनों की संख्या स्वेच्छा से बढ़ा देने पर स्क्रूगेज की यथार्थता में वृद्धि करना संभव है ?
(c ) वर्नियर कैलिपर्स द्वारा पीतल की किसी पतली छड़ का माध्य व्यास मापा जाना है। केवल 5 मापनों के समुच्चय की तुलना में व्यास के 100 मापनों के समुच्चय के द्वारा अधिक विश्वसनीय अनुमान प्राप्त होने की सम्भावना क्यों है ?

Text Solution
Verified by Experts

(a) धागे के व्यास इतना कम होता है कि इसे आमतौर पर मीटर पैमाने पर नहीं माप सकते हैं। धागे को बेलनाकार कांच की छड़ या पेंसिल पर इस प्रकार से लपेटते हैं कि धागे के चक्र एक -दूसरे को छूते रहें तथा ठीक प्रकार से कसे हुए हों। अब हम इसके चक्रों या छल्लों की संख्या गिनकर पैमाने पर उनकी लम्बाई ज्ञात करते हैं। इस लम्बाई l को चक्रों की संख्या n से भाग देने पर व्यास
= =ln
(b ) हां, चूँकि अल्पतमांक = ि
इस प्रकार सैद्धान्तिक रूप में वृत्तीय पैमाने पर विभाजन की संख्या बढ़ाकर अल्पतमांक को कम किया जा सकता है, जिससे स्क्रूगेज की शुद्धता बढ़ाई जा सकती है।
( c ) प्रेक्षणों की संख्या बढ़ाने पर माध्य त्रुटि (mean error ) कम हो जाती है जिससे माध्यमान, शुद्ध मान के अधिक निकट होगा।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions