Doubtnut Promotions Sticky

इस सामान्य प्रेक्षण की स्पष्ट व्याख्या कीजिए : यदि आप तीव्र गति से गतिमान किसी रेलगाड़ी की खिड़की से बाहर देखें तो समीप के पेड, मकान आदि रेलगाड़ी की गति की विपरीत दिशा में तेजी से गति करते प्रतीत होते हैं, परन्तु दूरस्थ पिण्ड( पहाड़ियाँ, चन्द्रमा , तारे आदि ) स्थिर प्रतीत होते हैं। ( वास्तव में, क्योंकि आपको ज्ञात है कि आप चल रहे हैं, इसलिए, यह दूरस्थ वस्तुएँ आपको अपने साथ चलती हुई प्रतीत होती है )।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

वस्तु और आँख से मिलाने वाली रेखा को दृश्य रेखा कहते हैं। जब रेलगाड़ी तीव्र गति से चल रही होती है तो निकट के पेड़ों को मिलाने वाली रेखा कि दिशा भी तीव्र गति से बदलती है। अर्थात तीव्र गति की अपेक्षा निकट की वस्तुऐं बढ़ा कोण बनाती है बजाय उनके जो वस्तुऐं दूरस्थ होती है। इस कारण से निकट के पेड विपरीत दिशा में दौड़ते हुए प्रतीत होते हैं। दूसरी ओर दूरस्थ वस्तुओं के ( पर्वत , छोटी, चन्द्रमा , तारे आदि ) कोणीय परिवर्तन अर्थात दूरस्थ वस्तुओं की दृश्य रेखा बहुत धीरे अपनी दिशा बदलती है। अतः उनकी स्थिति में आपेक्षित परिवर्तन नगण्य होते हैं। अतः स्थिर प्रतीत होती है। अर्थात रेलगाड़ी की दिशा में चलते प्रतीत होते हैं। अर्थात रेल में बैठे प्रेक्षक के साथ चलते प्रतीत होते हैं।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions