Doubtnut Promotions Sticky

राजस्थान में पारम्परिक जल संग्रहण की विभिन्न पद्धतियों का वर्णन कीजिए ?

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

राजस्थान में पारम्परिक जल संग्रहण की निम्नलिखित पद्धतियाँ हैं -
1. खड़ीन - खड़ीन मिट्टी का बना अस्थायी तालाब होता है जिसे किसी ढालवाली भूमि के नीचे निर्मित करते हैं इसके दो तरफ मिट्टी की दीवार ( धोरा ) तथा तीसरी तरफ पत्थर की मजबूत दीवार होती है | पानी की मात्रा अधिक होने पर खड़ीन भर जाता है और पानी अगली खड़ीन में चला जाता है | जब खड़ीन का पानी सूख जाता है तो उसमें कृषि की जाती है |
2. तालाब - राजस्थान में वर्षा जल संग्रहण की प्राचीन पद्धतियों में तालाब प्रमुख है पुरुषों तथा स्त्रियों के नहाने हेतु अलग - अलग तालाब बने होते थे | तालाब की तलहटी पर कुआँ बना होता है जिसे बेरी कहते हैं | जल संचयन की यह प्राचीन विधि आज भी अपना महत्त्व रखती है तथा भूमि जल स्तर बढ़ाने का एक वैज्ञानिक आधार है |
3. झील- राजस्थान में प्राकृतिक एवं कृत्रिम दोनों प्रकार की झीलें पायी जाती हैं | झीले वर्षाजल संग्रहण की अति प्राचीन पद्धति है | झीलों से रिसने वाला पानी जल स्रोतों जैसे कुँए, बावड़ी, कुंड आदि का जलस्तर बढ़ाता है |
4. बावड़ी - राजस्थान में बावड़ियों का अपना स्थान है | ये जल संचयन की पुरानी तकनीक है | बावड़ी में उतरने हेतु सीढ़ियाँ तथा तिबारे बने होते थे | ये कलाकृतियों से संपन्न होती थीं |
5. टोबा - थार के रेगिस्तान में टोबा जल संग्रहण का प्रमुख पारम्परिक स्रोत है | यह नाड़ी के आकार का होता है किन्तु नाड़ी से गहरा होता है |

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions