Doubtnut Promotions Sticky

वन संरक्षण के उपायों पर प्रकाश डालिये |

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

वनों के संरक्षण हेतु अग्रलिखित उपाय किए जा सकते हैं-
1. वनों को एक निश्चित सीमा तक काटना चाहिए | वनों को काटने और वृक्षारोपण की दरों में समान अनुपात होना चाहिए |
2. वनों की आग से सुरक्षा की जानी चाहिए इस हेतु निरीक्षण गृह तथा अग्निरक्षा पथ बनाने चाहिए |
3. कृषि एवं आवास हेतु वन भूमि के उन्मूलन एवं झूम पद्धति की कृषि पर रोक लगानी चाहिए |
4. ईंधन व इमारती लकड़ी के लिए वनों की कटाई को रोक कर कोई अन्य वैकिल्पक व्यवस्था की जानी चाहिए |
5. वनों को रोगों से बचाने के लिए कीटनाशक दवाओं का छिड़काव करना चाहिए |
6. वनों के महत्त्व के बारे में जन चेतना जागृत करके | जैसे - चिपको आंदोलन, शांत घाटी क्षेत्र आदि |
7. सामाजिक वानिकी को प्रोत्साहन देकर |
8. वन संरक्षण एवं नियमों व कानूनों का कड़ाई से पालन होना चाहिए |
9. बाँधों एवं बहुउद्देशीय योजनाओं को बनाते समय वन संरक्षण का ध्यान रखना चाहिए |

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions