Doubtnut Promotions Sticky

अनाज और दाल पर लेख लिखिए।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

अनाज-अनाज खाद्य पदार्थों में सबसे महत्त्वपूर्ण हैं। ये घास कुल (ग्रेमनी या पोएसी) के सदस्य हैं। इनसे हमें स्टार्च (मंड) मिलता है। कुछ प्रमुख अनाज हैं-
(i) गेहूँ—यह रबी फसल है। इसमें अनेक किस्में पाई जाती हैं--सोनालिका, कल्याण सोना, शर्बती, सोनारा आदि।
(i) चावल यह खरीफ फसल है। चावल उत्पादन में भारत का विश्व में पहला स्थान है। इसमें अनेक किस्में पाई जाती हैं—बासमती, स्वर्णदाना, जया, रत्ना, सोना आदि।
(ii) मक्का- यह खरीफ फसल है। इसकी अनेक किस्में हैं, जैसे-विजय, शक्ति, रतन आदि।
(iv) बाजरा—यह खरीफ फसल है। यह महत्त्वपूर्ण मोटा अनाज है।
दालें-दालें प्रोटीन का उत्तम स्रोत हैं। ये लेग्यूमिनोसी कुल की सदस्य हैं। कुछ प्रमुख दालें हैं-
(क) चना—यह एक रबी फसल है। इसका उत्पादन भारत में सबसे अधिक होता है। इसकी दाल को .दालों का राजा. कहते हैं।
(ख)अरहर - इसका वैज्ञानिक नाम केजेनस केजन है।
(ग) मटर-मटर का वैज्ञानिक नाम पाइसम सेटाइवम
(घ) मूंगफली-विश्व में इसका उत्पादन भारत में सबसे अधिक होता है।
(ङ) सोयाबीन-सोयाबीन में सबसे अधिक मात्रा में प्रोटीन होता है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions