Doubtnut Promotions Sticky

निम्नलिखित विषय पर दिए गए संकेत बिंदुओं के आधार पर 250 शब्दों में निबंध लिखिए -
वन और पर्यावरण
• वन अमूल्य वरदान
• मानव से संबंध
• पर्यावरण के समाधान

Text Solution
Verified by Experts

वन और पर्यावरण - वन प्रकृति का अनुपात उपहार है। इस अमूल्य संपदा के कोष को बनाए रखने की आवश्यकता है। पेड़ - पौधे तथा मनुष्य एक - दूसरे के पोषक है। इन वृक्षों, पेड़ - पौधे अथवा वनों से प्राकृतिक तथा पर्यावरण संतुलन बना रहता है। संतुलित वर्षा तथा प्रदूषण से बचाव के लिए भी वनों के संरक्षण की आवश्यकता है। इतना ही नहीं, शस्य - स्यामला भूमि को बंजर होने से बचाने, भू - क्षरण, पर्वत - स्खलन आदि को रोकने में भी वन - संरक्षण अनिवार्य होता है। इन्हीं वनों में अनेक वन्य प्राणियों को आश्रय मिलता है। हमारे देश में तो वृक्षों को पूजने की परंपरा है। हमारी संस्कृति में वृक्षारोपण पुण्य का कार्य माना जाता है तथा किसी फलदार अथवा हरे - भरे वृक्ष को काटना पाप है। पुराणों के अनुसार एक वृक्ष लगाने से उतना ही पुण्य मिलता है जितना इस गुणवान पुत्रों का यश। खेद का विषय है कि आज हम वन - संरक्षण के प्रति न केवल उदासीन हो गए है वरन उनकी अंधाधुंध कटाई करके स्वयं अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मार रहे है, जिससे प्रकृति का संतुलन बिगड़ गया है। आए दिन आने वाली बाढ़ें, सूखा, भू - क्षरण, पर्वत - स्खलन तथा पर्यावरण की समस्या मानव के विनाश की भूमिका बाँध रही है, वनों की अंधाधुंध कटाई मत कर अन्यथा बहुत पछताना पड़ेगा पर मानव है कि उसके कान खड़े नहीं होते। वह वनों की कटाई के इन दूरगामी दुष्परिणामों की ओर से जान - बूझकर आँख मूँदे हुए है। हमारे वन उद्योगों के लिए मजबूत आधार प्रस्तुत करते है। ईंधन, इमरती लकड़ी प्र्दशन करते ही है, साथ ही अनेक उद्योग - धंधों के लिए कच्चा माल भी उपलब्ध कराते है। लाख, गोंद, रबड़ आदि हमें वनों से ही प्राप्त होते है। प्लाईवुड, रेशम, वार्निश, कागज, दियासलाई जैसे अनेक उद्योग - धंधे वनों की ही अनुकंपा पर आधारित है। ये वन भूमिगत जल के स्रोत है। आज नगरीकरण शैतान की आँत की तरह बढ़ता जा रहा है जिसके लिए वनों की अंधाधुंध कटाई करके मनुष्य स्वयं अपने विनाश को निम्नतर दे रहा है। सिकुड़ते जा रहे वनों के कारण पर्यावरण - प्रदूषण इस हद तक बढ़ गया है कि साँस लेने के लिए स्वच्छ वायु दुर्लभ हो गई है। बड़े - बड़े उद्योग - धंधों की चिमनियों से निकलता धुआँ वातावरण को प्रदूषित कर रहा है। बेमौसमी बरसात तथा ओलों की वजह से खेत में पड़ी फसलें खराब हो जाती है तथा धरती मरुस्थल में बदलती जा रही है। पेड़ों तथा वनों की कटाई के कारण ही पर्वतों से करोड़ों टन मिट्टी बह - बहकर नदियों में जाने लगी है। सबसे गंभीर बात तो यह है कि पृथ्वी के सुरक्षा - कवच ओजोन में भी बढ़ते प्रदूषण के कारण दरार पड़ने लगी है। यदि वनों की कटाई इसी प्रकार चलती रही, तो वह दिन दूर नहीं जब यह संसार शनैः शनैः समय के मुँह में जाने लगेगा और विनाश का तांडव होगा। वनों की कटाई के स्थान पर उद्योग - धंधे ऐसे स्थानों पर स्थापित किए जाएँ, जहाँ बंजर भूमि है तथा कृषि योग्य भूमि नहीं है। हर्ष का विषय है कि सरकार ने वृक्षारोपण को बढ़ावा दिया है। मनुष्य भी इस ओर जागृत हुआ है तथा अनेक समाजसेवी संस्थाओं ने वन - संरक्षण की महत्ता को जन - जन तक पहुँचाया है। चिपको आंदोलन इस दिशा में सराहनीय कार्य कर रहा है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions