Doubtnut Promotions Sticky

कोई खिलाड़ी एक गेंद को ऊपर की ओर आरंभिक चाल 29 ms1 से फेंकता है,
(i) गेंद की ऊपर की ओर गति के दौरान त्वरण की दिशा क्या होगी ?
(ii) इसकी गति के उच्चतम बिंदु पर गेंद के वेग व त्वरण क्या होंगे ?
(iii) गेंद के उच्चतम बिंदु पर स्थान व समय को t=0 चुनिए, ऊर्ध्वाधर नीचे की ओर की दिशा को x- अक्ष की धनात्मक दिशा मानिए | गेंद की ऊपर की व नीचे की ओर गति के दौरान स्थिति, वेग व त्वरण के चिन्ह बताइए |
(iv) किस ऊँचाई तक गेंद ऊपर जाती है और कितनी देर के बाद गेंद, खिलाड़ी के हाथों में आ जाती है ?
[g=9.8ms2 तथा वायु का प्रतिरोध नगण्य है | ]

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

(i) गुरुत्वीय त्वरण की दिशा ऊर्ध्वाधर नीचे की तरफ होगी चूँकि गेंद गुरुत्वीय प्रभाव में ऊपर की ओर घूम रही है |
(ii) उच्चतम बिंदु पर गेंद का अंतिम वेग शून्य हो जाएगा | परन्तु 9.8m/s2 त्वरण ऊर्ध्वाधर अधोमुखी कार्य करता रहता है |
(iii) जब x = 0 तथा t = 0 उच्चतम बिंदु पर लिए जाते हैं तथा ऊर्ध्वाधर अधोमुखी दिशा को धनात्मक माना जाता है तब
ऊपरमुखी गति के लिए - स्थिति का चिन्ह ऋणात्मक, वेग का चिन्ह ऋणात्मक तथा त्वरण का चिन्ह धनात्मक होगा | v<0,a>0
अधोमुखी गति में ( नीचे की तरफ गति ) -स्थिति का चिन्ह धनात्मक, वेग का चिन्ह धनात्मक तथा त्वरण का चिन्ह भी धनात्मक है अर्थात v>0,a>0
(iv) माना उच्चतम बिंदु पर गेंद जाती है और समय 1 सेकण्ड लगता है, H = पृथ्वी से उच्चतम बिंदु की ऊँचाई
आरंभिक वेग =u=29m/s
a=g=9.8m/s2
अंतिम वेग v=0,s=H=?,t=?
v2u2=2as के संबंध को प्रयोग करने पर
(0)2(29)2=2×9.8×H
029×29=2×9.8×H
H=29×292×9.8
H=42.91m
ऋण दर्शाता है कि तय की गयी दुरी ऊर्ध्वाधर ऊपर मुखी है|
समीकरण v=u+at
0=29+9.8t
या t=299.8=2.96 सेकण्ड
यहाँ पिंड केवल गुरुत्व के प्रभाव में गतिशील होता है| इसलिये गेंद का वापस आने का समय भी 2.96 सेकण्ड ही होगा|
कुल समय जिसमें गेंद खिलाडी के हाथ में वापस आ जाती है =2×2.96=5.92 सेकण्ड

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions