Doubtnut Promotions Sticky

नीचे दिए गए कथनों को ध्यान से पढ़िए और कारण बताते हुए व उदाहरण देते हुए बताइए कि वे सत्य हैं या असत्य, एकविमीय गति में किसी कण की
(a) किसी क्षण चाल शून्य होने पर भी उसका त्वरण अशून्य हो सकता है |
(b) चाल शून्य होने पर भी उसका वेग अशून्य हो सकता है |
(c) चाल स्थिर हो तो त्वरण अवश्य ही शून्य होना चाहिए |
(d) चाल अवश्य ही बढ़ती रहेगी, यदि उसका त्वरण धनात्मक हो |

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

(a) कथन सत्य है, चूँकि
यदि गेंद की गति ऊपर मुखी है तो उच्चतम बिंदु पर इसकी चाल शून्य होगी लेकिन अधोमुखी दिशा में त्वरण का मान 9.8m / जो गुरुत्वीय त्वरण के बराबर है, जो नीचे की ओर कार्य करता रहेगा |
(b) कथन असत्य है |
क्योंकि चाल, वेग का परिमाण होता है | चाल शून्य होने पर वेग का परिमाण शून्य होगा, इसलिए वेग का मान शून्य होगा |
(c) सत्य, जब कोई एक कण समान चाल से एक सरल रेखा में गति कर रहा हो तब उसका वेग समय के साथ स्थिर रहता है | इसलिए
त्वरण = वेग में परिवर्तन समय = शून्य होगा |
उदाहरण - किसी प्रत्यास्थ वस्तु का प्रत्यास्थ तल से संघट्ट |
(d) असत्य, क्योंकि यदि हम गुरुत्वीय त्वरण की ऊर्ध्वाधर अधोमुखी दिशा को धनात्मक मान लें तो ऊपर की ओर ऊर्ध्वाधर दिशा में फेंकी गई गेंद की चाल धीमी होती जाएगी, परन्तु कथन सत्य भी हो सकता है यदि गति की दिशा ही त्वरण धनात्मक दिशा मान ली जाए |

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions