Doubtnut Promotions Sticky

श्वेत प्रकाश के वर्ण विक्षेपण से क्या अभिप्राय है?

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

श्वेत प्रकाश का वर्ण विक्षेपण- जब श्वेत प्रकाश (सूर्य का प्रकाश) कांच के प्रिज्म से गुजारा जाता है तो प्रिज्म से निर्गत प्रकाश सात रंगों के प्रतिरूप में प्राप्त होता है, जिसे पर्दे पर देखा जा सकता है। पर्दे पर प्राप्त होने वाला यह प्रतिरूप स्पेक्ट्रम कहलाता है तथा प्रिज्म द्वारा श्वेत प्रकाश को विभिन्न वर्णों में विभक्त करने की यह घटना प्रकाश का वर्ण विक्षेपण कहलाती है। इस प्रकार वर्णों का विभक्त होकर प्राप्त होने का कारण विभिन्न रंगों की किरणों का किसी माध्यम में भिन्न-भिन्न वेग से गति करना होता है। रंगों का विक्षेपण क्रम बैंगनी, जामुनी, नीला, हरा, पीला, नारंगी व लाल होता है जिसमें लाल रंग का विचलन सबसे कम और बैंगनी रंग का विचलन कोण सर्वाधिक होता है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions