Doubtnut Promotions Sticky

हाइगेन का सिद्धान्त लिखिए । हाइगेन के के प्रकाश के की क्याख्या कीजिए तथा आवश्यक चित्र बनाइये।
यदि प्रक जाए तो गोलीय दर्पण की फोकस दूरी किस प्रकार होगी ?

Text Solution
Verified by Experts

हाइगेन का सिद्धान्त- किसी तरंगाग्र की वर्तमान स्थिति ज्ञात होने पर किसी अन्य समय पर भाविष्य में उसकी स्थिति ज्ञात करने के लिए हाइगेन ने एक सिद्धान्त दिया जिसे हाइगेन का सिद्धान्त कहते है।
हाइगेन के सिद्धान्त के अनुसार -
(1) दिये हुए तरंगाग्र जिसे प्राथमिक तरंगाग्र कहते है, उसका प्रत्येक बिंदु एक नवीन विक्षोभ का स्त्रोत माना जा सकता है।
(2) तरंगाग्र के प्रत्येक बिंदु से नवीन विक्षाभ प्रकाश के वेग से सब दिशाओं से संचारित होते है और इन्हे द्वितीयक तरंगिकाओं कहा जाता है।
किसी समयान्तराल का अग्र दिशा में स्पर्शीय पृष्ठ उस क्षण नवीन तरंगाग्र को निरूपित करता है तथा
इस पृष्ठ को द्वितीयक तरंगाग्र कहते है।
हाइगेन के तरंग सिद्धान्त से प्रकाश के परावर्तन की व्याख्या- चित्र में दर्शाये अनुसार एक समतल तरंगाग्र AB किसी परावर्तन तल M1M2 पर आपतित होती है 1, 2 और 3 तरंगाग्र AB के लंबवत आपतित किरणे है।
EAN=BAA.=i आपतन कोण
हाइगेन सिद्धान्त के अनुसार तरंगाग्र AB का प्रत्येक बिंदु द्वितीयक तरंगिकाओं के स्त्रोत का कार्य करता है। माना B से उत्पन्न द्वितीयक तरंगिका t सेकण्ड पश्चात M1M2 को A. बिन्दु पर सम्पर्क में आती है।
BA.=ct ....(1)
जहाँ c प्रकाश का वेग है। बिन्दु A से भी उत्सर्जित द्वितीयक तरंगिका t समय में समान दूरी ct तय करती है,
ocr_image
अतः A को केन्द्र मानकर ct त्रिज्या का एक चाप B. इस प्रकाश खींचते है कि AB.=ct हो।
B.A=ct ...(2)
A. से गोलीय चाप पर एक स्पर्श रेखा A.B. खींचते है। इस प्रकार A.B t सेकण्ड पश्चात द्वितीयक तरंगाग्र होता है। यह तरंगाग्र A.B. के अभिलंबवत 1., 2., व 3. परावर्तित किरणों की दशा में आगे बढ़ता है। हम यह भी बता सकते है कि आपतित तरंगाग्र AB पर स्थिति किसी भी बिन्दु D से उत्सर्जित द्वितीयक तरंगिकाएँ P बिन्दु से टकराकर t समय पश्चात द्वितीयक तरंगार A.B. के बिन्दु D. पर पहुँचती है। अतः A.B. एक परावर्तित तरंगाग्र है एवं N.A.F=B.A.A=r= परावर्तन कोण है।
त्रिभुज A A.B एवं A A.B. में
(i) A A. एवं A A. (उभयनिष्ठ भुजा)
(ii) BA.=AB=ct.
(t समय में तय की गई समान दूरी)
(iii) त्रिभुजों की दो भुजाएं एवं एक कोण बराबर होने पर त्रिभुज सर्वागसम होंगे।
BAA.=B.A.
या i=r
यही परावर्तन का प्रथम नियन है।
आपतित तरंगाग्र AB, परावर्तक सतह M1M2 एवं परावर्तित तरंगाग्र A.B. सभी कागज के तल के लम्बवत है अर्थात आपतित किरण, परावर्तित किरण एवं अभिलम्ब तीनो कागज के तल में स्थित है। यही परावर्तन का द्वितीय नियम है।
प्रकाश का तरंगदैर्ध्य बदलने पर गोलीय दर्पण की फोकस दूरी अप्रभावित रहेगी।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions