Doubtnut Promotions Sticky

ग्लूकोज के ऑक्सीकरण से भिन्न जीवों में ऊर्जा प्राप्त करने के विभिन्न पथ क्या हैं?

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

श्वसन एक जटिल पर अति आवश्यक प्रक्रिया है। इसमें ऑक्सीजन और कार्बन डाइऑक्साइड का आदान-प्रदान होता है तथा ऊर्जा मुक्त करने के लिए खाद्य का ऑक्सीकरण होता है।
C6H12O6+6O26CO2+6H2O+
श्वसन एक जैव रासायनिक प्रक्रिया है। श्वसन क्रिया दो प्रकार की होती है
(क) वायवीय श्वसन (ऑक्सी श्वसन) इस प्रकार के श्वसन में अधिकांश प्राणी ऑक्सीजन का उपयोग करके श्वसन करते हैं। इस प्रक्रिया में ग्लुकोज पूरी तरह से कार्बन डाइऑक्साइड और जल में विखंडित हो जाता है। यह माइटोकॉडिया में होती हैं।
underset("(6- कार्बन अणु)")"ग्लूकोज़"underset(underset("(कोशिका द्रव में)")(O_(2) "आवश्यक नहीं"))overset("गलाइकोलिसिस")rarr"पायरूवेट"overset("क्रेव चक्र")underset("ऑक्सीजन उपस्थित ")rarr CO_(2)+H_(2)O+"ऊर्जा"
चूंकि यह प्रक्रिया वायु की उपस्थिति में होती है इसलिए इसे वायवीय श्वसन कहते है।
(ख) अवायवीय श्वसन (अनाक्सी श्वसन)- यह श्वसन प्रक्रिया. ऑक्सीजन की अनुपस्थिति में होती है। जीवाण और बीस्ट इस क्रिया से श्वसन करते हैं। इस प्रक्रिया में इथाइल एल्कोहल, CO, तथा ऊर्जा उत्पन्न होती है।
(ग) ऑक्सीजन की कमी हो जाने पर कभी-कभी हमारी पेशी कोशिकाओं में ऑक्सीजन की कमी हो जाती है। पायवेट के विखंडन के लिए दूसरा रास्ता अपनाया जाता है। तब पायसवेट एक अन्य तीन कार्बन वाले अणु लैक्टिक अम्ल में बदल जाता है। इस के कारण क्रैम्प हो जाता है

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions