Doubtnut Promotions Sticky

मेंडल के प्रयोगो में से कैसे पता चला की विभिन्न विकल्पी लक्षण स्वतंत्र रूप से वंशानुगति करते हैं ?

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

मेंडल ने दो विभिन्न विकल्पों ,लक्षणों वाले मटर के पौधों का चयन कर उनसे पौधे उगाए थे। लम्बे पौधे तथा बौने पौधे का संकरण करा कर प्राप्त संतति में लम्बे एवं बौने पौधों की गणना की। प्रथम संतति पीढ़ी (F) में कोई पौधा बीच की ऊचांई का नहीं था। सभी पौधे लम्बे थे। दो लक्षणों में से केवल एक पैतृक लक्षण ही दिखाई दिया था लेकिन दूसरी पीढ़ी (F2) में सभी पौधे लम्बे नहीं थे बल्कि उनमे से एक चौथाई बौने पौधे थे। इस से स्पष्ट हुआ की किसी भी लक्षण के दो विकल्प लैंगिक जनन द्वारा उत्पन्न होने वाले जीवो में किसी भी लक्षण के दो विकल्प की स्वतंत्र रूप से वंशानुगति होती है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions