Doubtnut Promotions Sticky

जीवाश्म क्या हैं ? वह जैव-विकाश प्रक्रम के विषय में क्या दर्शाता हैं?

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

जीवो के चट्टानों में दबे अवशेषों को जीवाश्म कहते है। युगो पहले जिन जीवों का अपघटन नहीं हो सका था वे मिट्टी में मिल गए थे। उनके शरीर की छाप गीली मिट्टी पर रह गई थी और मिल गए थे और वह मिट्टी बाद में चट्टान में बदल गई थी। जीवाश्म पौधों या जन्तुओ के अवशेष है। जीवाश्म परतदार चट्टानों के निर्माण के समय बने थे। नदियों के द्वारा दूर दूर से लाई गई मिट्टी इन पर जमती चली गई। जीवाश्म समुद्र में सबसे पहले बने होंगे। लगभग 10 करोड़ वर्ष पहले समुद्र के तल पर अकशेरुकी जीव मृत्यु के पश्चात् वे रेत के नीचे दब गए होंगे जो दाब के कारण चट्टान बन गई होंगी। कुछ मिलियन बर्ष बाद डायनासॉर और फिर अन्य जीव मर कर मिट्टी में दब गए होंगे जो पहले वाले अकशेरुकी जीवाश्म वाली चट्टान के ऊपर बानी थी। अब जब गहराई तक खोदते है तो जीवाश्म मिलने आरम्भ हो जाते है। इन से ज्ञात होता है कि विभिन्न स्पीशीज और वर्ग एक दूसरे के निकटतम या दूर के सम्बन्धी है। अनेक जीव ,जो पहले थे ,अब उनका अस्तित्व नहीं रहा। वर्तमान समय में पाए जाने वाले सभी जीव पहले अस्तित्व में नहीं आये थे।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions