Doubtnut Promotions Sticky

अंतराफसलीकरण तथा फसल चक्र के क्या लाभ हैं ?

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

अंतराफसलीकरण से एक साथ किसी खेत से दो या दो से अधिक फसलों को प्राप्त किया जा सकता है। इससे पोषक तत्वों का अधिकतम उपयोग हो पाता है। इससे पीड़कों और रोगों को फसल के सभी पौधों में फैलने से रोका जा सकता है और अच्छा उत्पादन प्राप्त किया जा सकता है। किसी खेत में क्रमवार पूर्व नियोजित तरीके से तरह-तरह की फसलों को फसल चक्र के अंतर्गत उगाया जाता है। परिपक्वन काल के आधार उचित फसल चक्र को अपनाने से वर्ष में दो-तीन फसलों का अच्छा उत्पादन प्राप्त किया जा सकता है।
इससे निम्नलिखित लाभ होते हैं -
1. मिट्टी की उर्वरकता होती है। 2. उत्पादन में वृद्धि होती है। 3. खेत को खाली नहीं छोड़ना पड़ता। 4. एक ही खेत में फ़सलों की अदला-बदली हो जाती है। 5. मृदा में पोषक तत्व नियंत्रित रहते हैं और मृदा की गुणवत्ता में वृद्धि होती है। 6. नाइट्रोजन वर्ग के उर्वरकों की बचत होती है। 7. पीड़कों के नियंत्रण में सहायता प्राप्त होती है। 8. फ़सलें रोगों से बच जाती हैं। 9. कीटों में वृद्धि पर रोक लगती है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions