Doubtnut Promotions Sticky

पौधों तथा जंतुओं से प्राप्त होने वाले भोजन पदार्थों का वर्णन करो।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

पौधों से प्राप्त होने वाले भोजन-पौधों से हमें गेहूँ, चावल, ज्वार, बाजरा, मक्का, दालें, सब्जियां, फल तथा शर्करा आदि प्राप्त होते हैं। पौधे से प्राप्त होने वाले भोजन पदार्थों को निम्नलिखित चार भागों में बांटा जा सकता है -
(i) दालें (Pulses)-उदाहरण : मटर, चना, अरहर आदि।
(ii) अन्न (Cereals)-उदाहरण : मक्का , गेहूँ, चावल, बाजरा तथा ज्वार आदि।
(iii) आयल सीड्स (Oil Seeds)-उदाहरण : सूरजमुखी, मूंगफली तथा सरसों आदि।
(iv) फल तथा सब्जियों (Fruits and Vegetables)-उदाहरण : केला, नींबू, संतरा, आलू, प्याज, बैंगन, बंदगोभी, फूलगोभी, गाजर, भिंडी, मौसमी, शलगम, आम, सेब तथा अनानास आदि।
जंतुओं से प्राप्त होने वाले भोजन-जंतुओं से हमें मांस, मछली, अंडे, दूध, रेशे आदि प्राप्त होते हैं। जंतुओं से प्राप्त होने वाले भोजन पदार्थों को निम्नलिखित चार श्रेणियों में बांटा जा सकता -
(i) मछलियाँ (Fishes)—ये उच्च ऊर्जायुक्त भोजन है। उदाहरण : मृदुजल तथा समुद्री मछलियाँ जैसे कतला, रोहू, प्रोम्फेट, सारडीन।
(ii) अंडे (Eggs)-बत्तखें तथा मुर्गी। (iii) मांस (Meat)—मुर्गी, गाय, भैंस, पशु, भेड़, बकरी, सुअर आदि।
(iv) दूध (Milk)-गाय, भैंस, बकरी आदि।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions