Doubtnut Promotions Sticky

मृदा निर्माण में प्रयुक्त होने वाले विभिन चरणों का वर्णन करे।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

प्रकृति को मृदा निर्माण में लाखो वर्ष लगे है। यह चटटनो से बनी है। अब भी मृदा के ठीक नीचे कठोर चट्टानों की सतह विद्यमान है। भूकम जैसी प्राकृतिक घटनाओ से चट्टाने टूटती-फूटती है। ज्वालामुखी के फटने से ये चट्टानें छोटे -छोटे टुकड़ो में टूट जाती है। मिट्टी का निर्माण चट्टानों के टूटने से शुरू होता है। टूटने की यह प्रक्रिया वर्षा ,बर्फ हवा ,ग्लेशियर तथा बहते पानी के कारण निरंतर चलती रहती है। मृदा निर्माण मुख्य तीन करने से हुआ है -
1. रासायनिक कारण - नमी और वायु रासायनिक कारण के आधार है। यह मरुस्थलों में प्रभावपूर्ण नहीं होते क्योकि वहाँ पानी की कमी होती है। विभिन रासायनिक यौगिक पानी में घुल कर रासायनिक क्रियाएँ ,करते है जिससे चट्टाने मिट्टी में परिवर्तित हो होती है।
2. भौतिक कारण - तापमान पानी , बर्फ गरुतत्व और वायु के भिन्न भौतिक कारण है जो अपने गुणों से चट्टानो के संकुचन और फैलाव से उन्हें तोड़ डालते है। वही बाद में टूट -फुट से मिटटी में बदल जाते है।
3. जीव वैज्ञानिक कारण - सूक्ष्म जीव , फफुन्दीय ,लाइकेन , मांस आदि के जैविक आधार है जो खनिजीय संरचना को बदल देते है। इनसे चट्टानों की भौतिक संरचना पर प्रभाव पड़ता है और वे मृदा निर्माण में सहायक बन जाते है।
मृदा निर्माण में सहायक साधन
1 .तापमान - तापमान में परिवर्तन चट्टानों को सिकुड़ने में सहायता देता है। चट्टानों का ऊपरी तल नीचे के तल की अपेक्षा अधिक प्रभावित होता है। इससे चट्टानों में दरारे उत्तपन्न हो जाती है जो टूट कर मिटटी में बदल जाती है।
2 .जल - वर्षा का जल चटटनो की दरारों में प्रवेश कर नीचे चला जाता है जो चटटनो को तोड़ कर मिटटी में बदल देता है। कम तापमान से जल जमकर बर्फ बन जाता है। उससे उत्तन्न दबाव से चट्टाने टूट जाती है।
3 .वायु तेज गति से चलने वाली वायु और आँधिया चट्टानों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक लुढ़कती और तोड़ती है।
4. पेड़ -पौधो - पेड़ -पौधो की जड़े चट्टानें में फैल कर उन्हें तोड़ देती है। लाइकेन तथा कुछ अन्य पौधो चटटनो में रहकर अम्ल का उत्पादन करते है जो मिटटी के निर्माण में सहायक बनते है। कई जीवाणु भी इस प्रक्रिया में सहायक बनते है।
5 . जीव -जंतु - अनेक जीव -जंतु चटटनो में छेद कर अपने रहने का स्थान बनाते है। चीटिया , दीमक , मकोड़ो तथा अनेक किट मिटटी बनने में सहायक होते है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions