Doubtnut Promotions Sticky

मृदा का संरक्षण किस प्रकार किया जा सकता है ?

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

मृदा अपरदन के कारण भूमि की ऊपरी सतह से उपजाऊ मृदा हट जाती है जिस कारण वह अनुपजाऊ बन जाती है। वायु और जल के वेग पर नियंत्रण पा कर मृदा का संरक्षण किया जा सकता है। इससे मृदा को निरंतर होने वाली क्षति नहीं साहनी पड़ती। मिटटी का संरक्षण अग्रलिखित तरीको से किया जा सकता है - तरीको से किया जा सकता है -
(i) पेड़ -पौधो और घांस लगा कर - पहाड़ी ढलानों पर बहुत अधिक मात्रा में पेड़ - पौधो , झाड़ियों और घास लगाकर मृदा के बहाव को रोका जा सकता है। मृदा को जड़े बांध लेती है। पानी और वायु के कारण वह मृदा अपने स्थान से दूर हट नहीं पाती। हमरे देश में वनमहोत्स्व कार्यक्रम के अंतर्गत नए पेड़ - पौधो इसलिए लगये जाते है। पेड़ो को काटने से रोकने के लिए चिपको आंदोलन भी चलाया गया है।
(i i ) सीढ़ीदार खेती - पहाड़ी क्षेत्रो में ढलानों से मृदा को निचे बहने से रोकने के लिए सीढ़ीदार खेती की जाती है। वर्षा का पानी ढलानों पर बहुत तेजी से निचे बहता है और अपने साथ उपजाऊ मृदा को बहा ले जाते है। मृदा को रोकने के लिए ढलान के साथ - साथ सीढ़ीदार बनाइए जाती है जिसमे पानी का बहाव कमजोर पड़ जाते है और ढलान से बहुत कम मृदा बह कर नीचे जाती है।
(iii ) बांध और किनारे बनाने से - हर वर्ष मानसून आने पर नदियों के किनारो की मृदा बाह जाती है। यदि नदियों के वे किनारे अच्छी तरह से बना दिय जाए जहा पानी वेग से टकराता है तो मृदा बहने से बच जाए। इसी प्रकार बांध बनाने से बाढ़ पर नियंत्रण किया जा सकता है। नदिया के किनारो पर चट्टानों और बड़े -बड़े पत्थर लगा कर मृदा को बहाने से रोका जाना चाहिए।
(iv) अतिचारण के प्रतिबंधित करने से - पशुओ के लिए चरागाह बनाए जाने चाहिए ताकि वे पहाड़ो की ढलानों पर न चरे। उनके अतिचारण से मृदा घास से रहित हो जाती है जो तेज वर्षा और आंधी से उड़ जाती है।
(v ) खाद और उर्वरको के प्रयोग से - मृदा में खाद और उर्वरको का उचित प्रयोग किया जाना चहिय ताकि फसले पर्याप्त मात्रा में हो भूमि की उपजाऊ शक्ति बढ़े। वनस्पतियो की अधिकता से मृदा का संरक्षण किया जा सकता है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions