Doubtnut Promotions Sticky

बाल्कन प्रदेशों में राष्ट्रवादी तनाव क्यों पनपा ?
(उत्तर 60 - 80 शब्दों में दीजिए )

Text Solution
Verified by Experts

1871 के पश्चात बाल्कन प्रदेश यूरोप में गंभीर राष्ट्रवादी तनाव का मुख्य स्त्रोत था। क्षेत्र में मुख्यतः आधुनिक रोमानिया , बुलोरिया, अल्बानिया, यूनान , मेसिडोनिया , क्रोएशिया ,बोस्निय , हर्जेगोविना ,स्लोवेनिया , सर्बिया , मॉटिनिग्रो आदि प्रदेश शामिल थे। इस क्षेत्र के निवासियों को प्रायः स्लाव कहकर पुकारा जाता था। बाल्कन क्षेत्र का अधिकतर हिस्सा ऑटोमन साम्राज्य का भागा था। इस क्षेत्र में अग्रलिखित कारणों से पनपा -
(i) बाल्कन क्षेत्र का बड़ा भाग लम्बे समय तक ऑटोमन साम्राज्य का हिस्सा था।
(ii) ऑटोमन साम्राज्य अत्यधिक कमजोर हो चुका था।
(iii) साम्राज्य के अधीन राष्ट्रों में राष्ट्रवाद की भावना दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही थी। इसलिए वे स्वतंत्रता की कामना करने लगे थे।
(iv) उन्होंने अपने - अपने इतिहास द्वारा यह सिद्ध करने का प्रयास किया कि वे कभी स्वंतत्र थे। परन्तु बाद में विदेशी शक्तियों ने उन्हें अपने अधीन कर लिया अतः उन्हें स्वतंत्रता मिलनी ही चाहिए।
(v) सभी बाल्कन राज्य एक - दूसरे से भारी इर्ष्या करते थे और प्रत्येक राज्य अपने लिए अधिक - से - अधिक प्रदेश हथियाना चाहता था। पलस्वरूप उनके बीच गहरा तनाव व्याप्त था।
(vi) बाल्कन क्षेत्र में यूरोपीय शक्तियों की प्रतिस्पर्धा के कारण यह तनाव और अधिक गहरा हो गया। रूस , जर्मन , इंग्लैंड , ऑस्ट्रिया - हंगरी आदि सभी देशों ने ऑटोमन साम्राज्य की कमजोरी का लाभ उठाकर वहां अपना प्रभाव जमाने का प्रयास किया। फलस्वरुप बाल्कन क्षेत्र में कई युद्ध हुए। इन युद्धों ने प्रथम विश्व युद्ध की भूमिका तैयार की।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions