Doubtnut Promotions Sticky

अठरहवीं सदी के यूरोप में कुछ लोगों को क्यों ऐसा लगता था कि मुद्रण संस्कृति से निरंकुशवाद का अंत और ज्ञानोदय होगा ? चर्चा कीजिए। (उत्तर 100 - 125 शब्दों में दीजिए )

Text Solution
Verified by Experts

(i ) मुद्रण - संस्कृति के आगमन के बाद आम लोगों में वैज्ञानिकों तथा दार्शनिकों के विचार अधिक महत्व रखने लगे। प्राचीन तथा मध्यकालीन वैज्ञानिकों को पांडुलिपियों को संग्रहीत व प्रकाशित किया जाने लगा।
(ii) मानचित्र तथा अन्य सटीक , वैज्ञानिक चित्र व्यापक रूप में छापे गए। जब आइजैक न्यूटन जैसे वैज्ञानिकों ने अपने आविष्कार प्रकाशित करने शुरू किए तो उनके लिए विज्ञान - बोध के रंग में रंगा एक विशाल पाठक वर्ग तैयार हो चुका था। टॉमस पेन , वॉनल्टेयर और जॉर्ज रूसो जैसे दार्शनिकों की पुस्तकें भी भारी मात्रा में छपने और पढ़ी जाने लगी। स्पष्ट है कि विज्ञान , तर्क और विवेकवाद के उनके विचार लोकप्रिय साहित्य में भी जगह पाने लगा।
(iii) 18 वीं सदी के मध्य तक यह आम विश्वास बन चुका था कि पुस्तकों द्वारा प्रगति ना ज्ञानोदय संभव है। कइयों का मानना था कि पुस्तकें विश्व बदल सकती है और निरंकुशवाद और आतंकी राजसत्ता में समाज को मुक्त दिला ऐसा युग आएगी , जब एक और बुद्धि का राज होगा 18वीं सदी के फ्रांसीसी उपन्यासकार प्रगति का सर्वाधिक शक्तिशाली औजार है , इससे बन रही जनमत की आंधी में निरंकुशवाद उजड़ जाएगा।
(iv) मुद्रण ने ज्ञानोदय - विचारकों के विचारों को लोकप्रिय बनाया जिन्होंने गिरजाघर के अधिकारियों पर हमले किए और सरकार को तानाशाही शक्ति का विरोध किया जैसे वॉल्तेयर और रूसो।
(v) मुद्रण ने संवाद तथा वाद-विवाद की एक नई संस्कृति को जन्म दिया और लोगों को तर्कशील बनाते हुए विचारों और आस्थाओं पर प्रश्न - चिन्ह लगाना सिखाया।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions