Doubtnut Promotions Sticky

इटली के एकीकरण में शासक विक्टर इमेनुएल, मंत्री प्रमुख कावूर और ज्युसेपे गैरीबॉल्डी की क्या भूमिका थी? चर्चा कीजिए। (उत्तरे 60-80 शब्दों में दीजिए)

Text Solution
Verified by Experts

इटली के एकीकरण में,
* काबूर की भूमिका-काबूर 1558 में पीडमॉण्ट का मंत्री प्रमुख था। उसका मुख्य लक्ष्य ऑस्ट्रिया से इटली के उद्धार को प्रभावित करना था। वह न तो क्रांतिकारी था और न ही लोकतंत्रवादी था परन्तु उसे इटली का वास्तविक निर्माता माना जाता था। उसने फ्रांस के साथ एक चतुर कूटनीतिक गठबंधन के माध्यम से 1859 में ऑस्ट्रियाई सेनाओं को परस्त करने में सफलता प्राप्त की।
*जयुसेपे गैरीबाल्डी की भूमिका-गारीबाल्डी .रेड शर्ट्स नामक क्रांतिकारी आंदोलन का नायक था। सन् 1860 में उसने दक्षिणी इटली तथा दो सिसिलियों की राजधानी में पदयात्रा की और स्पेन के शासकों को हटाने के लिए स्थानीय कृषकों का समर्थन लेने में सफल हुआ।
विक्टर इमेनुएल द्वितीय-1861 में रोम और वेनेशिया को छोड़कर समस्त इटली के इतालवी पार्लियामेंट के प्रतिनिधि ट्रिवन में एकत्र हुए और उन्होंने इटली के राजा के रूप में विक्टर इमेनुएल द्वितीय के चयन को विधिवत् रूप में स्वीकार किया।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions