Doubtnut Promotions Sticky

सुभाष बाबू के जुलूस में स्त्री समाज की क्या भूमिका थी?

Text Solution
Verified by Experts

सुभाष बाबू के जुलूस में स्त्री समाज की अहं भूमिका थी। भारी पुलिस व्यवस्था के बावजूद स्त्रियों के दल अनेक जगहों से जुलूस निकालने तथा ठीक स्थान पर पहुँचने की कोशिश कर रही थी। सुभाष बाबू वंदेमातरम् कहते हुए आगे बढ़ रहे थे। स्त्रियों ने मोनुमेंट की सीढ़ियों पर चढ़कर निडरता से झंडा फहराया और प्रतिज्ञा पत्र पढ़ा। सुभाष बाबू की गिरफ्तारी के बाद भी स्त्रियों के जोश में कोई कमी नहीं आई। वे निरन्तर आगे बढ़ती रहीं और सरकारी कानून का उल्लंघन कर 105 स्त्रियों ने अपनी गिरफ्तारी दी। निष्कर्षतः हम कह सकते हैं कि स्त्रियों ने इस कार्य में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

|
Updated on:21/07/2023

Similar Questions


Knowledge Check

  • Question 1 - Select One

    तदीय समाज' की स्थापना किसने की थी?

    Aदयानन्द सरस्वती
    Bराजा राममोहन राय
    Cभारतेन्दु हरिश्चन्द्र
    Dकेशवचन्द्र सेन
  • Question 2 - Select One

    भाषा के लिखित एवं मौखिक स्वरूप को सीखने में व्याकरण की क्या भूमिका है?

    Aव्याकरण, भाषा के लिखित एवं मौखिक पक्ष के लिए उपकरण मात्र है
    Bमौखिक एवं लिखित रूप में भाषा की शुद्धता एवं स्पष्टता के लिए व्याकरण का ज्ञान आवश्यक है
    Cव्याकरण, भाषा शिक्षण में एक चुनौती है
    Dव्याकरण द्वारा बालक को लिखना एवं बोलना सिखाया जाता है
  • Question 3 - Select One

    निम्नलिखित गद्यांशों को ध्यानपूर्वक पढ़कर दिए गए प्रश्नों के उत्तर विकल्पों में से चुनकर लिखिए-
    ठीक चार बजकर दस मिनट पर सुभाष बाबू जुलूस लेकर आए। उनको चौरंगी पर ही रोका गया, पर भीड़ की अधिकता के कारण पुलिस जुलूस को रोक नहीं सकी। मैदान के मोड़ पर पहुँचते ही पुलिस ने लाठियाँ चलानी शुरू कर दीं, बहुत आदमी घायल हुए, सुभाष बाबू पर भी लाठियाँ पड़ीं। सुभाष बाबू बहुत जोरों से वंदे मातरम् बोल रहे थे। ज्योमिर्मय गांगुली ने सुभाष बाबू से कहा, आप इधर आ जाइए। पर सुभाष बाबू ने कहा, आगे बढ़ना है। यह सब तो अपने सुनी हुई लिख रहे हैं पर सुभाष बाबू का और अपना विशेष फासला नहीं था। सुभाष बाबू बड़े जोर से वंदे मातरम् बोलते थे, यह अपनी आँख से देखा। पुलिस भयानक रूप से लाठियाँ चला रही थी। क्षितिज चटर्जी का फटा हुआ सिर देखकर तथा उसका बहता हुआ खून देखकर आँख मिच जाती थी। इधर यह हालात हो रही थी कि उधर स्त्रियाँ मोनुमेंट की सीढ़ियों पर चढ़ झंडा फहरा रही थीं और घोषणा पढ़ रही थीं। स्त्रियाँ बहुत बड़ी संख्या में पहुँच गई थीं। प्रायः सबके पास झंडा था। जो वालेंटियर गए थे वे अपने स्थान से लाठियाँ पड़ने पर भी हटते नहीं थे।
    झंडा दिवस पर सुभाषचन्द्र बोस की भूमिका क्या थी?

    Aसुभाषचन्द्र बोस अपने प्रसिद्ध क्रान्तिकारी स्वरूप में थे।
    Bसुभाषचन्द्र बोस का अंग-अंग जोश से भरपूर था और वे पूरे जोश में ऊँचे स्वर में वंदेमातरम् बोल रहे थे।
    Cसुभाषचन्द्र बोस को रोकने के लिए पुलिस ने लाठियाँ चलाई तो वे निडरता से आगे बढ़ते चले गए।
    Dउपर्युक्त सभी।