Doubtnut Promotions Sticky

मिट्टी अपरदन अथवा भू-क्षरण को रोकने के कुछ उपाय बताइए। (उत्तर 100-125 शब्दों में दीजिए)

Text Solution
Verified by Experts

भू-क्षरण को नियंत्रित करने के उपाय-
1. वन लगाना-वनों के अधीन क्षेत्र को बढ़ाना भूमि संरक्षण का सबसे बेहतर उपाय है। पेड़ों की कटाई को रोकना चाहिए तथा नए क्षेत्रों में पेड़ लगाने के प्रयत्न करने चाहिए।
2. पशुओं की चराई को सीमित करना-मृदा के अपरदन को रोकने के लिए पशुओं को विभिन्न चरागाहों में ले जाना चाहिए। चारे की फसलों को बड़ी मात्रा में लगाना चाहिए।
3. बाँधों का निर्माण-नदियों पर बाँधों का निर्माण कर नदी बाढों द्वारा मृदा अपरदन को रोका जा सकता है। इससे जल की गति को नियंत्रित करके भू-क्षरण से रोका जा सकता है।
4. उचित कृषि तकनीक-
(क) फसलों की अदला-बदली-यदि एक खेत में हर वर्ष एक ही फसल उगाई जाए तो मृदा के पौष्टिक तत्त्व समाप्त हो जाते हैं और भूमि अनुपजाक हो जाती है। फसलों की अदला-बदली इस प्रकार के अपरदन को रोक सकती है।
(ख) आदिवासी लोगों को स्थायी कृषि करने के लिए प्रेरित कर स्थानांतरी कृषि को कम किया जा सकता है।
(ग) सीढ़ीदार तथा समोच्च जुताई मृदा संरक्षण का प्रभावशाली ती सबसे पुराना तरीका है। पहाड़ी ढलानों को काटकर कई चौड़ी सीढ़ियाँ बना दी जाती हैं। ढाल वाली भूमि पर समोच्च रेखाएँ बना दी जाती हैं।
(घ) पवन की दिशा में भूमि को जोतने से पवन की गति को रोका जा सकता है तथा मृदा की ऊपरी परत को अपरदित होने से रोका जा सकता है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions