Doubtnut Promotions Sticky

राजनीतिक दल का क्या अर्थ होता है? चर्चा करें। (उत्तर 100-125 शब्दों में दीजिए)

Text Solution
Verified by Experts

राजनीतिक दल एक ऐसा संगठन होता है जिसके सदस्यों में एक जैसे विचार होते हैं, एक जैसी नीतियाँ होती है और जो देश की विभिन्न समस्याओं पर एकमत होते हैं। एक राजनीतिक दल में निम्नांकित गुण होते हैं-
(क) एक विशेष संगठन-हर एक राजनीतिक दल का एक संगठित ढांचा होता है। नीचे से लेकर कूपर तक के पदाधिकारियों को चुनने की विशेष व्यवस्था होती है। हर एक सदस्य को यह पता होता है कि उसे क्या करता है। ऐसे व्यवस्थित संगठन के बिना कोई राजनीतिक दल लम्बे समय तक टिक नहीं सकता।
(ख) विचारधारा एकता-एक सुव्यवस्थित संगठन के साथ किसी भी राजनीतिक दले में विचारधारा की एकता का होना आवश्यक है| हर एक दल के लक्ष्य होते है जो वे लोगो के सामने रखते है उनको विश्वास प्राप्त करते हैं और चुनाव जीतने के प्रयत्न करते हैं। पार्टी का हर सदस्य इस उद्देश्यों और नीतियों को प्राप्त करने में प्रयलशील रहते हैं।
(ग) संवैधानिक तरीकों में अडिग विश्वास-कोई भी राजनीतिक अपने देश के संविधान में अडिग विश्वास होता है। वे स्वच्छ और स्वतंत्र चुनाव पद्धति में विश्वास रखते हैं और चुनावों के परिणामों से अपनी सहमति प्रकट करते हैं। किसी भी हालत में वे गुण्डाबाजी और चुनाव केन्द्रों पर कब्जा करने की नहीं सोचते।
(घ) पश्चात् अपनी नीतियों पर अमल करना-हर राजनीतिक दल, यदि वह अपनी सरकार बना लेता है, उन नीतियों को पूरा करने का प्रत्यन करता है जो उसने अपने-अपने घोषणा-पत्रों में दे रखी होती है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions