Doubtnut Promotions Sticky

दबाव समूह और आंदोलन राजनीति पर कैसे प्रभाव डालते है? (उत्तर 100-125 शब्दों में दीजिए)

Text Solution
Verified by Experts

दुबाब समूह और आंदोलन राजनीति को निम्न प्रकार से प्रभावित करते हैं-
(i) दबाव समूह और आंदोलन अपने लक्ष्यों की पूर्ति के लिए जनता का समर्थन लेना चाहते हैं। इसके लिए वे सूचना, अभियान, बैठक आयोजित करना आदि जैसे गतिविधियों का संचालन कर मीडिया का ध्यान आकर्षित करने का प्रयास करते हैं। मीडिया उनकी गतिविधियों को राजनीतिक दीर्घा तक पहुंचाती है।
(ii) दूबाव समूह और आंदोलन अक्सर .हड़ताल. अथवा .कामबंद. जैसे तरीकों से सरकार का ध्यान अपनी समस्याओं की ओर खींचने का प्रयास करते हैं।
(iii) दुबाव समूह और आंदोलन के प्रभावशाली सदस्य,सरकार को सलाह वाली समितियों तथा अधिकारिक निकायों में भी शामिल होते हैं।
(iv) दबाव समूह और आंदोलन यद्यपि दलीय राजनीति में सीधे भाग नहीं लेते हैं परन्तु वे राजनीतिक दलों पर असर डालने का प्रयास अवश्य करते हैं।
(v) कुछ दबाव समूहों और आंदोलन समूहों का गठन राजनीतिक दलों के द्वारा ही किया जाता है तथा कुछ समूहों का नेतृत्व राजनीतिक दल के नेता द्वारा किया जाता है। कुछ दबाव समूह राजनीतिक दल की एक शाखा के रूप में कार्य करते हैं। राजनीतिक दलों के अधिकतर नेता आंदोलनकारी समूहों से ही आते हैं।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions