Doubtnut Promotions Sticky

मार्टिन लूथर कैसे मुद्रण के पक्ष में था और उसने उसकी खुलेआम प्रशंसा की? व्याख्या कीजिए।

Text Solution
Verified by Experts

लूथर जर्मनी का एक पादरी था। वह धर्म सुधार आंदोलन के प्रमुख सुधारकों में से एक था। वह स्वयं रोम गया परंतु उसे यह देख कर बहुत दुख हुआ कि पोप और पादरी आध्यात्मिक विषयों से बहुत दूर हैं और सांसारिक विषयों में उलझे पड़े हैं। जर्मनी वापस आकर उसने पोप और पादरियों के भ्रष्ट जीवन का भण्डा फोड़ दिया। शीघ्र ही उसने पोप द्वारा बेचे जाने वाले क्षमापत्रों का खुला विरोध करना शुरू कर दिया। उसके प्रयत्नों के फलस्वरूप प्रोटैस्टैंट मत का जन्म तथा विकास हुआ। मार्टिन लूथर द्वारा न्यू टेस्टेमेंट की 5,000 प्रतिलिपियाँ कुछ सप्ताहों में ही बिक गई और उसका दूसरा संस्करण तीन महीने के अंदर ही अंदर छप गया। तभी प्रसन्न होकर लूथर ने कहा-"प्रिटिंग ईश्वर की दी गई महानतम देन है, सबसे बड़ा तोहफा है।"

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions