पहले विश्व युद्ध के समय भारत का औधोगिक उत्पादन क्यों बढ़ा ? चर्चा कीजिए (उत्तर 60 - 80 शब्दों में दें। )

Text Solution
Verified by Experts

पहले विश्व युद्ध के समय भारत का औधोगिक उत्पादन क्यों बढ़ा इसके अनेक कारण दिए जाते हैं जिनम से प्रमुख निम्नांकित हैं -
(क) प्रथम विश्वयुद्ध में ब्रिटेश ऐसे उलझ गया कि ध्यान अपने बचाओ में लग गया। वह अब भारत में अपने माल का निर्यात न कर सका जिसके कारण भारत के उद्योगों को पनपने का सुअवसर प्राप्त हो गया।
(ख) इंग्लैंड के सब कारखाने निर्यात की विभिन्न चीजें बनाने की बजाय सैनिक सामग्री बनाने में लग गई इसलिए भारतीय उद्योगों को रातोंरात एक विशाल देश बाजार मिल गया।
(ग) एक विशाल देशी बाजार मिलने के अतिरिक्त भारतीय उद्योगों को जब सरकार द्वारा भी अनेक चीजें जैसे - फौज के लिए वर्दियों , बूट आदि बनाने, टेंट आदि बनाने , घोड़ों के लिए अनेक प्रकार का समान बनाने आदि के ऑर्डर मिल गए तो उनमें नई जान आ गई। जैसे - जैसे युद्ध बढ़ता गया भारतीय उद्योग भी प्रगति करते गया।
(घ) पुराने कारखानों के साथ - साथ बहुत सारे नए कारखाने खुल गए जिससे उद्योगपतियों को ही नहीं , वरन मजदूरों और कारीगरों की भी चाँदी हो गई , उनके वेतन बढ़ गए जिससे उनकी काया पलट गई।
(ड़) प्रथम युद्ध में ब्रिटिश सरकार को फंसा देखकर भारतीय नेताओं ने स्वदेशी पर अधिक बल देना शुरू कर दिया तो भारतीय उद्योगों के लिए सोने पर सुहागा वाली बात हो गई।
इस प्रकार प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप में प्रथम विश्वयुद्ध भारतीय उद्योगों के लिए एक वरदान सिद्ध हुआ।

Doubtnut Promotions Banner
|


Topper's Solved these Questions


Similar Questions