Doubtnut Promotions Sticky

प्रयोगशाला में शुद्ध फॉर्मिक अम्ल तयार करने का सचित्र वर्णन कीजिए। सम्बन्धित अभिक्रिया का समीकरण भी लिखिए। इसकी अमोनियामय सिल्वर नाइट्रेट विलयन (टॉलेन अभिकर्मक) सेअभिक्रिया कराने पर क्या होता है? इसके अपचायक गुण को प्रदर्शित करने वाली एक अभिक्रिया दीजिए।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

प्रयोगशाला में फॉर्मिक अम्ल का निर्माण - यह प्रयोगशाला में ऑक्सैलिक अम्ल तथा निर्जल ग्लिसरॉल के मिश्रण को 100-110C ताप पर गर्म करके बनाया जाता है। अभिक्रिया निम्नलिखित पदों में होती है-
(i) ऑक्सैलिक अम्ल ग्लिसरॉल के साथ अभिक्रिया करके ग्लिसरॉल मोनोऑइसैलेट (एस्टर) बनाता है।
CH2OH CH2OH| |CHOH + CHOH CHOH +H2O| | |CH2OH HOC=O CH2OOC.COOHि ि ि
(ii) ग्लिसरॉल मोनोऑइसैलेट 100-110C ताप पर अपघटित होकर ग्लिसरॉल मोनोफॉर्मेट बनाता है।
CH2OHCHOHCH2OOC.COOHि CH2OH|100110C−−−−−CHOH+CO2|CH2OOCHि
(iii) ग्लिसरॉल मोनोफॉर्मेट में ऑक्सैलिक अम्ल के क्रिस्टलों की कुछ मात्रा मिलाते हैं। ये क्रिस्टल गिल्सरॉल मोनोफॉर्मेट का जल-अपघटन कर फॉर्मिक अम्ल तथा ग्लिसरॉल बनाते हैं।
CH2OHCHOH| H OHCH2OOCHि CH2OH|+H2O-−−−CHOH+HCOOH| ि CH2OHि
अभिक्रिया में बना फॉर्मिक अम्ल आसुत हो जाता है तथा शेष बचे ग्लिसरॉल में फिर ऑक्सैलिक अम्ल मिलाकर फॉर्मिक अम्ल की अधिक मात्रा प्राप्त कर लेते हैं। प्रयुक्त उपकरण को निम्न चित्र में दिखाया गया है।
ocr_image
शुद्ध (निर्जल) फॉर्मिक अम्ल बनाना - शुद्ध (निर्जल) फॉर्मिक अम्ल बनाने के लिए जल मिश्रित अम्ल को उबालकर लेड कार्बोनेट द्वारा उदासीन कर लेते हैं। गर्म विलयन को छानकर, द्रव को ठण्डा करने पर लेड फॉर्मेट के क्रिस्टल पृथक हो जाते हैं।
2HCOOHि +PbCO3 (HCOO)2Pb +H2O+CO2
ocr_image
लेड फॉर्मेट के क्रिस्टलों को छानकर तथा सुखाकर एक काँच की झुकी नली में लेते हैं। इसके ऊपर शुष्क H2S गैस प्रवाहित करते हैं, जिसके फलस्वरूप फॉर्मिक अम्ल बनता है।
(HCOO)2Pb +H2S 2HCOOHि +PbS
ठोस लेड सल्फाइड नली में नीचे रह जाता है तथा द्रव फॉर्मिक अम्ल को बहाकर दूसरे पात्र में एकत्र कर लेते हैं। इससे निर्जल अम्ल बन जाता है।
रासायनिक गुणधर्म
1. अपचायक गुण - टॉलेन अभिकर्मक (Ag2O), फेहलिंग विलयन (CuO), मर्क्यूरिक क्लोराइड (HgCl2) तथा अम्लीय पोटैशियम परमैंगनेट (KMnO4) को अपचयित कर देता है। यह अभिक्रिया फॉर्मिक अम्ल व ऐसीटिक अम्ल में भेद करने में भी प्रयुक्त होती है।
HCOOHि +Ag2O ि2Ag +H2O+CO2⏐ ⏐
HCOOHि +2CuOि िCu2O +H2O+CO2⏐ ⏐
2. निर्जलीकरण - सान्द्र H2SO4 (गन्धक के अम्ल) के साथ गर्म करने पर निर्जलीकृत होकर CO गैस मुक्त करता है।
HCOOHि H2SO4−−−−−−−ΔH2O+CO⏐ ⏐ ⏐

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions