Doubtnut Promotions Sticky

फॉर्मिक अम्ल बनाने की प्रयोगशाला विधि का सचित्र वर्णन कीजिए। इसकी फेहलिंग विलयन के साथ अभिक्रिया का रासायनिक समीकरण लिखिए। सभी सम्बन्धित अभिक्रिया का समीकरण भी लिखिए।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

प्रयोगशाला में फॉर्मिक अम्ल का निर्माण - यह प्रयोगशाला में ऑक्सैलिक अम्ल तथा निर्जल ग्लिसरॉल के मिश्रण को 100- 110 C ताप पर गर्म करके बनाया जाता है। अभिक्रिया निम्नलिखित पदों में होती है-
(i) ऑक्सैलिक अम्ल ग्लिसरॉल के साथ अभिक्रिया करके ग्लिसरॉल मोनोऑइसैलेट (एस्टर) बनाता है।
C H 2 OH CH 2 O H | | C H O H + CHOH CHOH + H 2 O | | | C H 2 O H HO - C = O C H 2 O O C . C O O H ग्लिसरॉल ऑक्सैलिक अम्ल ग्लिसरॉल मोनोऑक्सैलेट
(ii) ग्लिसरॉल मोनोऑइसैलेट 100- 110 C ताप पर अपघटित होकर ग्लिसरॉल मोनोफॉर्मेट बनाता है।
C H 2 O H C H O H C H 2 O O C . C O O H ग्लिसरॉल मोनोऑक्सैलेट C H 2 O H | 100 - 110 C C H O H + C O 2 | C H 2 O O C H ग्लिसरॉल मोनोफॉर्मेट
(iii) ग्लिसरॉल मोनोफॉर्मेट में ऑक्सैलिक अम्ल के क्रिस्टलों की कुछ मात्रा मिलाते हैं। ये क्रिस्टल गिल्सरॉल मोनोफॉर्मेट का जल-अपघटन कर फॉर्मिक अम्ल तथा ग्लिसरॉल बनाते हैं।
C H 2 O H C H O H | H O H C H 2 O - O C H ग्लिसरॉल मोनोफॉर्मेट C H 2 O H | + H 2 O जल-अपघटन C H O H + H C O O H | फॉर्मिक अम्ल C H 2 O H ग्लिसरॉल
अभिक्रिया में बना फॉर्मिक अम्ल आसुत हो जाता है तथा शेष बचे ग्लिसरॉल में फिर ऑक्सैलिक अम्ल मिलाकर फॉर्मिक अम्ल की अधिक मात्रा प्राप्त कर लेते हैं। प्रयुक्त उपकरण को निम्न चित्र में दिखाया गया है।
ocr_image
शुद्ध (निर्जल) फॉर्मिक अम्ल बनाना - शुद्ध (निर्जल) फॉर्मिक अम्ल बनाने के लिए जल मिश्रित अम्ल को उबालकर लेड कार्बोनेट द्वारा उदासीन कर लेते हैं। गर्म विलयन को छानकर, द्रव को ठण्डा करने पर लेड फॉर्मेट के क्रिस्टल पृथक हो जाते हैं।
2 H C O O H फॉर्मिक अम्ल + P b C O 3 लेड कार्बोनेट ( H C O O ) 2 P b लेड फॉर्मेट + H 2 O + C O 2
ocr_image
लेड फॉर्मेट के क्रिस्टलों को छानकर तथा सुखाकर एक काँच की झुकी नली में लेते हैं। इसके ऊपर शुष्क H 2 S गैस प्रवाहित करते हैं, जिसके फलस्वरूप फॉर्मिक अम्ल बनता है।
( H C O O ) 2 P b लेड फॉर्मेट + H 2 S हाइड्रोजन सल्फाइड 2 H C O O H फॉर्मिक अम्ल + P b S लेड सल्फाइड
ठोस लेड सल्फाइड नली में नीचे रह जाता है तथा द्रव फॉर्मिक अम्ल को बहाकर दूसरे पात्र में एकत्र कर लेते हैं। इससे निर्जल अम्ल बन जाता है।
रासायनिक गुणधर्म
1. अपचायक गुण - टॉलेन अभिकर्मक ( A g 2 O ) , फेहलिंग विलयन (CuO), मर्क्यूरिक क्लोराइड ( H g C l 2 ) तथा अम्लीय पोटैशियम परमैंगनेट ( K M n O 4 ) को अपचयित कर देता है। यह अभिक्रिया फॉर्मिक अम्ल व ऐसीटिक अम्ल में भेद करने में भी प्रयुक्त होती है।
H C O O H फॉर्मिक अम्ल + A g 2 O टोलेन अभिकर्मक 2 A g रजत दर्पण + H 2 O + C O 2
H C O O H फॉर्मिक अम्ल + 2 C u O फेहलिंग विलयन C u 2 O लाल अवक्षेप + H 2 O + C O 2
2. निर्जलीकरण - सान्द्र H 2 S O 4 (गन्धक के अम्ल) के साथ गर्म करने पर निर्जलीकृत होकर CO गैस मुक्त करता है।
H C O O H फॉर्मिक अम्ल सान्द्र H 2 S O 4 Δ H 2 O + C O

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions