Doubtnut Promotions Sticky

केन्द्रकीय एवं कोशिकीय भ्रूणपोष का केवल नामंकित चित्र बनाइए।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

भ्रूणपोष
द्विनिषेचन के एक पद त्रिसंलयन (triple fusion) जिसमें एक नर युग्मक का संलयन द्वितीयक केन्द्रक (या 2 ध्रुवीय केन्द्रकों) से होता है, के फलस्वरूप भ्रूणकोष में बने हुए त्रिगुणित प्राथमिक भ्रूणपोष केन्द्रक (Primary endospermic nucleus) से एक पोषक संरचना (ऊतक) का परिवर्द्धन होता है। इसे भ्रूणपोष (endosperm) कहते हैं। यह विकासशील भ्रूण को पोषण प्रदान करता है। भ्रूणपोषी बीजों में यह अंकुरण के समय नवोद्भिद पादप को पोषण प्रदान करता है। मक्का, गेहूँ जैसे बीज जिनमें भ्रूणपोष पाया जाता है भ्रूणपोषी बीज कहलाते हैं। अभ्रूणपोषी बीज जैसे चना, मटर आदि में यह भ्रूण परिवर्धन में प्रयुक्त हो जाने के कारण परिपक्व बीजों में शेष नहीं रहता।
भ्रूणपोष के प्रकार
परिवर्द्धन के आधार पर आवृतबीजी पौधों में भ्रूणपोष निम्नलिखित तीन प्रकार का होता है -
1. केन्द्रकीय (Nuclear)-परिवर्द्धन के समय भ्रूणपोष केन्द्रक स्वतन्त्र रूप से विभाजित होता रहता है और विभाजनों के साथ भित्तियों (walls) का निर्माण नहीं होता है। विभाजन के फलस्वरूप बने केन्द्रक भ्रूणकोष (embryo , sac) में परिधि से केन्द्र की ओर विन्यसित हो जाते हैं। अन्त में परिधि से केन्द्र की ओर कोशिका भित्ति का निर्माण प्रारम्भ होता है, जैसे-नारियल, यूफोर्बिया (Euphorbia) में।
2. कोशिकीय (Cellular)-भ्रूणपोष केन्द्रक के प्रत्येक बार विभाजन के - पश्चात् कोशिका भित्ति का निर्माण होता है। इस प्रकार पूरा भ्रूणपोष अनियमित व्यवस्था वाली कोशिकाओं का एक ऊतक (tissue) होता है, जैसे-विल्लारसिया (Villarsia), एडोक्सा (Adoxa) आदि।
3. हीलोबियल (Helobial)-भ्रूणपोष केन्द्रक के प्रथम विभाजन के बाद कोशिका भित्ति का निर्माण होता है। इसके बाद दोनों केन्द्रक भ्रूणकोष के अलग-अलग भागों में स्वतन्त्र रूप से विभाजित होते रहते हैं। अब कोई कोशिका भित्ति नहीं बनती है। इस प्रकार हीलोबियल भ्रूणपोष केन्द्रकीय और कोशिकीय भ्रूणपोषों के मध्य की स्थिति होती है, जैसे-ऐस्फोडिलस (Asphodelus), एरेम्यूरस (Eremurus) में।
ocr_image

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions