Doubtnut Promotions Sticky

एक परागकण की सूक्ष्मदर्शीय संरचना का सचित्र वर्णन कीजिए।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

परागकण या लघुबीजाणु (microspore), नर युग्मकोद्भिद (male gametophyte) की प्रथम कोशिका है। सामान्यतः परागकण (pollen grain) की भित्ति दो पर्तों से बनी होती है-(i) बाहरी दृढ़ पर्त जिस पर भिन्न-भिन्न प्रकार के पैटर्न बने होते हैं, को बाह्यचोल (exine) कहते हैं। इस आवरण में तीन छोटे-छोटे जनन छिद्र (germ pores) या एक जनन दरार होती है। बाह्य चोल स्पोरोपोलेनिन (sporopollanin) नामक पदार्थ की बनी होती है जो अत्यधिक कड़ा व सर्वाधिक प्रतिरोधी जैविक पदार्थ है। (ii) भीतरी पतली पर्त को अन्तःचोल (intine) कहते हैं।
ocr_image
ocr_image
परागकण परागकोश से मुक्त होते समय प्राय: द्विकेन्द्रकीय (binucleate) व द्विकोशिकीय होता है। इनमें से एक नलिका केन्द्रक (tube nucleus) वर्धा कोशिका (vegetative cell) में स्थित होता है, जबकि दूसरा केन्द्रक कुछ घने जीवद्रव्य के साथ एक कोशिका में होता है। इसे जनन केन्द्रक (generative nucleus) तथा इसकी कोशिका को जनन कोशिका (generative cell) कहते हैं। कुछ परागकणों में जनन कोशिका विभाजित होकर दो नर युग्मक बना देती है। इस प्रकार कुछ पादपों में परागकण परागण के समय तीन कोशिकीय हो जाता है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions