Doubtnut Promotions Sticky

हमारे समाज में लड़कियाँ जन्म देने का दोष महिलाओं को दिया जाता है। बताएँ कि यह क्यों सही नहीं है?

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

मानव में 23 जोड़ी गुणसूत्र पाए जाते हैं। इनमें से 22 जोड़ी गुणसूत्र अलिंगसूत्र या ऑटोसोम (autosome) होते हैं, 23वाँ जोड़ी गुणसूत्र स्त्रियों में XX तथा पुरुष में XY होता है। इन्हें लिंग गुणसूत्र कहा जाता है। युग्मकजनन द्वारा स्त्रियों के अण्डाशय में उत्पादित सभी अण्डाणु 22+X गुणसूत्र वाले होते हैं, जबकि पुरुष के वृषण में उत्पादित 50% शुक्राणु 22+X गुणसूत्र वाले तथा 50% शुक्राणु 22+Y गुणसूत्र वाले होते हैं। इस कारण स्त्रियों को समयुग्मकी तथा पुरुषों को विषमयुग्मकी (heterogametic) कहा जाता है।
निषेचन के समय यदि 22+X शुक्राणु का समेकन अण्डाणु के साथ होता है, तब मादा सन्तान उत्पन्न होगी, क्योंकि इसकी जीन संरचना 44+XX होगी। यदि अण्डाणु का समेकन 22+Y शुक्राणु के साथ होता है, तब नर सन्तान उत्पन्न होगी, क्योंकि इसकी जीन संरचना 44+XY होगी।
उपर्युक्त कथन से स्पष्ट है कि लिंग निर्धारण में स्त्रियों की कोई भूमिका नहीं होती। अत: शिशु के लिंग हेतु पुरुष ही उत्तरदायी होते हैं। महिलाओं को इस हेतु उत्तरदायी ठहराना वैज्ञानिक रूप से गलत है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions