Doubtnut Promotions Sticky

गुणसूत्र उत्परिवर्तन क्या है? इसके क्या कारण हो सकते हैं?

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

गुणसूत्रीय उत्परिवर्तन क्रोमोसोमल म्यूटेशन (Chromosomal Mutation)-क्रोमोसोम की संरचना, संख्या या पूर्ण समुच्चय में होने वाला कोई भी बदलाव गुणसूत्रीय उत्परिवर्तन कहलाता है। यह निम्न प्रकार के होते हैं -
(A) गुणसूत्रों में आकारकीय बदलाव
(i) विलोपन (Deletion)-क्रोमोसोम का एक खण्ड टूटकर विलीन हो जाना विलोपन कहलाता है।
(ii) द्विगुणन (Duplication)-एक क्रोमोसोम खण्ड का दो या अधिक बार पाया जाना द्विगुणन कहलाता है।
(iii) प्रतिलोमन (Inversion)-गुणसूत्र के किसी खण्ड का पुरे 180 अंश पर घूम जाना ही प्रतिलोमन है।
(iv) स्थानान्तरण (Translocation)-किसी असमजात क्रोमोसोम में किसी अन्य क्रोमोसोम के खण्ड का जुड़ना स्थानान्तरण कहलाता है। दो असमजात क्रोमोसोम के बीच की यह अदला-बदली व्युत्क्रम स्थानान्तरण (reciprocal translocation) कहा जाता है।
(B) गुणसूत्र संख्या में परिवर्तन
1. असुगुणिता (Aneuploidy)
क्रोमोसोम्स की कुल संख्या में कुछ कमी या वृद्धि ही असुगुणिता है, लेकिन इसमें सम्पूर्ण जीनोम की वृद्धि या कमी नहीं होती
यह अनेक प्रकार की होती है-
.एकसूत्र न्यूनता या मोनोसोमी (Monosomy)-कायिक क्रोमोसोम संख्या में केवल एक क्रोमोसोम के कम होने को मोनोसोमी कहते हैं। (2n-1 की स्थिति)
द्विसूत्र न्यूनता या नलीसोमी (Nullisomy)-कायिक क्रोमोसोम संख्या से जब दो गुणसूत्र कम हो जाते हैं तब यह स्थिति द्विसूत्र न्यूनता कहलाती है (2n - 2 की स्थिति)।
एकाधिसूत्रता या ट्राइसोमी (Trisomy)- कायिक क्रोमोसोम संख्या में एक क्रोमोसोम की वृद्धि ही ट्राइसोमी है (2n +1 की स्थिति)।
द्विअधिसूत्रता या टेट्रासोमी (Tetrasomy)-कायिक क्रोमोसोम संख्या में दो क्रोमोसोम की वृद्धि टेट्रासोमी कहलाती है (2n + 2 की स्थिति)।
2. सुगुणिता या यूप्लाइडी (Euploidy)
क्रोमोसोम संख्या में क्रोमोसोम की मूल संख्या के बराबर की वृद्धि यूप्लाइडी कहलाती है अर्थात् यूप्लाइड्स में क्रोमोसोम संख्या मूल संख्या की गुणज (multiple) होती है -
यह एकगुणिता (monoploidy), द्विगुणिता (diploidy), बहुगुणिता (polyploidy) प्रकार की होती है। बहुगुणित जीव त्रिगुणित, चतुर्गुणित आदि होता है।
स्वबहुगुणिता (Autopolyploidy)-एक ही जीव के क्रोमोसोम की गुणिता।
परबहुगुणिता (Allopolyploidy)-भिन्न जीवों के क्रोमोसोम्स से बनी गुणिता।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions