गुणसूत्रीय उत्परिवर्तन से आप क्या समझते हैं?
गुणसूत्रीय उत्परिवर्तन क्रोमोसोमल म्यूटेशन (Chromosomal Mutation)-क्रोमोसोम की संरचना, संख्या या पूर्ण समुच्चय में होने वाला कोई भी बदलाव गुणसूत्रीय उत्परिवर्तन कहलाता है। यह निम्न प्रकार के होते हैं -
(A) गुणसूत्रों में आकारकीय बदलाव
(i) विलोपन (Deletion)-क्रोमोसोम का एक खण्ड टूटकर विलीन हो जाना विलोपन कहलाता है।
(ii) द्विगुणन (Duplication)-एक क्रोमोसोम खण्ड का दो या अधिक बार पाया जाना द्विगुणन कहलाता है।
(iii) प्रतिलोमन (Inversion)-गुणसूत्र के किसी खण्ड का पुरे 180∘ अंश पर घूम जाना ही प्रतिलोमन है।
(iv) स्थानान्तरण (Translocation)-किसी असमजात क्रोमोसोम में किसी अन्य क्रोमोसोम के खण्ड का जुड़ना स्थानान्तरण कहलाता है। दो असमजात क्रोमोसोम के बीच की यह अदला-बदली व्युत्क्रम स्थानान्तरण (reciprocal translocation) कहा जाता है।
(B) गुणसूत्र संख्या में परिवर्तन
1. असुगुणिता (Aneuploidy)
क्रोमोसोम्स की कुल संख्या में कुछ कमी या वृद्धि ही असुगुणिता है, लेकिन इसमें सम्पूर्ण जीनोम की वृद्धि या कमी नहीं होती
यह अनेक प्रकार की होती है-
.एकसूत्र न्यूनता या मोनोसोमी (Monosomy)-कायिक क्रोमोसोम संख्या में केवल एक क्रोमोसोम के कम होने को मोनोसोमी कहते हैं। (2n-1 की स्थिति)
द्विसूत्र न्यूनता या नलीसोमी (Nullisomy)-कायिक क्रोमोसोम संख्या से जब दो गुणसूत्र कम हो जाते हैं तब यह स्थिति द्विसूत्र न्यूनता कहलाती है (2n - 2 की स्थिति)।
एकाधिसूत्रता या ट्राइसोमी (Trisomy)- कायिक क्रोमोसोम संख्या में एक क्रोमोसोम की वृद्धि ही ट्राइसोमी है (2n +1 की स्थिति)।
द्विअधिसूत्रता या टेट्रासोमी (Tetrasomy)-कायिक क्रोमोसोम संख्या में दो क्रोमोसोम की वृद्धि टेट्रासोमी कहलाती है (2n + 2 की स्थिति)।
2. सुगुणिता या यूप्लाइडी (Euploidy)
क्रोमोसोम संख्या में क्रोमोसोम की मूल संख्या के बराबर की वृद्धि यूप्लाइडी कहलाती है अर्थात् यूप्लाइड्स में क्रोमोसोम संख्या मूल संख्या की गुणज (multiple) होती है -
यह एकगुणिता (monoploidy), द्विगुणिता (diploidy), बहुगुणिता (polyploidy) प्रकार की होती है। बहुगुणित जीव त्रिगुणित, चतुर्गुणित आदि होता है।
स्वबहुगुणिता (Autopolyploidy)-एक ही जीव के क्रोमोसोम की गुणिता।
परबहुगुणिता (Allopolyploidy)-भिन्न जीवों के क्रोमोसोम्स से बनी गुणिता।
Topper's Solved these Questions
- BOOK - UP BOARD PREVIOUS YEARCHAPTER - वंशागति तथा विविधता के सिद्धान्तEXERCISE - लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर-II?21videos
वंशागति तथा विविधता के सिद्धान्त
- BOOK - UP BOARD PREVIOUS YEARCHAPTER - वंशागति तथा विविधता के सिद्धान्तEXERCISE - विस्तृत उत्तरीय प्रश्नोत्तर ?16videos
वंशागति तथा विविधता के सिद्धान्त
- BOOK - UP BOARD PREVIOUS YEARCHAPTER - वंशागति तथा विविधता के सिद्धान्तEXERCISE - अतिलघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर ?23videos
वंशागति तथा विविधता के सिद्धान्त
- BOOK - UP BOARD PREVIOUS YEARCHAPTER - वंशागति का आण्विक आधारEXERCISE - विस्तृत उत्तरीय प्रश्नोत्तर?26videos
वंशागति का आण्विक आधार
Similar Questions
आनुवंशिक रोग क्या हैं? डाउन सिण्ड्रोम (मंगोलता) व्यक्ति में गुणसूत्र की संख्या कितनी होती है? इसके क्या लक्षण होते हैं?
02:55View Solutionमेण्डल के एक गुण वंशागति (single trait inheritance) प्रयोग का वर्णन कीजिए। इस प्रयोग पर मेण्डल के कौन-से नियम आधारित हैं?
View Solutionजीनोम पर टिप्पणी कीजिए।
View Solutionडी०एन०ए० की संरचना के वाटसन एवं क्रिक मॉडल को उपयुक्त चित्र बनाकर समझाइए तथा इसके कार्य का वर्णन कीजिए।
View Solutionरैखिक समीकरण के असंगत युग्म से आप क्या समझते हो ?
46:27View Solutionक्या आप मीटर ब्रिज की मदद से बहुत उच्च प्रतिरोधों को सटीक रूप से जान सकते हैं?
33:36View Solutionउद्दीपन से आप क्या समझते हैं?
05:57View Solutionलगभग 80-100 शब्दों में उत्तर लिखिए : शाश्वत मूल्य से आप क्या समझते हैं? 'गिन्नी का सोना' पाठ के आधार पर बताइए कि वर्तमान समय में इन मूल्यों की क्या प्रासंगिकता है?
01:40View Solutionक्या तैयार हैं आप बोर्ड परीक्षा के लिए|अतिलघु प्रश्न
01:21View Solutionबहुपद का एक अन्य बहुपद से विभाजन |क्या आप त्रुटि ज्ञात कर सकते हैं ?
02:25View Solutionअधिशोषक के सक्रियण से आप क्या समझते हैं? यह कैसे प्राप्त किया जाता हैं?
03:11View Solutionअब क्या आप 95 का वर्ग प्राप्त कर सकते हैं?
01:16View Solutionमौन वाचन से क्या लाभ हैं?
02:49View Solutionनिम्न कथनों में से आप किस कथन से सहमत हैं?
01:14View Solutionबहुभाषिक कक्षा के संदर्भ में आप इनमे से किस गतिविधि को सर्वाधिक उचित समझते है?
View Solutionबहुभाषिक कक्षा के सन्दर्भ में आप इनमें से किस गतिविधि को सर्वाधिक उचित समझते है ?
View Solution