Doubtnut Promotions Sticky

मानव में लिंग निर्धारण कैसे होता है?

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

लिंग गुणसूत्र (Sex chromosome) एकलिंगी प्राणियों में एक जोड़ी गुणसूत्र जो प्राणी के लिंग का निर्धारण करते हैं, लिंग गुणसूत्र कहलाते हैं, शेष गुणसूत्रों को अलिंग गुणसूत्र (autosomes) कहते हैं। मैक्कलंग (McClung, 1902) के लिंग निर्धारण का गुणसूत्रवाद (Chromosomal theory of sex determination) के अनुसार (मानव में XX-XY लिंग गुणसूत्र द्वारा लिंग का निर्धारण होता है।
लिंग निर्धारण की XY विधि (The XY-method of Sex determination) स्त्री में दोनों लैंगिक गुणसूत्र xx होते हैं तथा पुरुष में एक लैंगिक गुणसूत्र x एवं दूसरा Y होता है। समयुग्मकी (homogametic) स्त्री में अण्डजनन द्वारा बने सभी अण्डाणुओं में एक अगुणित सैट दैहिक गुणसूत्रों का तथा एक X लैंगिक गुणसूत्र होता है (A + X)। अत: सभी अण्डाणु समान होते हैं। इसके विपरीत विषमयुग्मकी (hetrogametic) पुरुष में शुक्राणुजनन से बने आधे शुक्राणुओं में एक अगुणित सैट दैहिक गुणसूत्रों का तथा x गुणसूत्र व आधे शुक्राणुओं में एक सैट दैहिक गुणसूत्रों का तथा Y गुणसूत्र (A + X or A+Y) होते है। इस प्रकार दो प्रकार के शुक्राणुओं का निर्माण होता है। 50% शुक्राणु A + X तथा शेष 50% A + Y गुणसूत्रों वाले होते हैं।
निषेचन के समय यदि A+Y शुक्राणु का समेकन अण्डाणु के साथ होता है, तब नर सन्तान (पुत्र) पैदा होती है। यदि अण्डाणु का समेकन A+ X शुक्राणु के साथ होता है, तब मादा सन्तान (पुत्री) पैदा होती है। यह केवल संयोग है कि कौन-से शुक्राणु का समेकन अण्डाणु के साथ होता है। इसी के आधार पर सन्तान का लिंग निर्धारण होता है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions