Doubtnut Promotions Sticky

थैलेसीमिया पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

थैलेसीमिया (Thalassaemia)-थैलेसीमिया एक ऑटोसोमल अप्रभावी (autosomal recessive) रक्त सम्बन्धी आनुवंशिक विकार समूह (group of disorder) है, जिसमें हीमोग्लोबिन का उत्पादन प्रभावित होता है।
कारण (Causes)-मनुष्य में हीमोग्लोबिन दो जोड़े ग्लोबिन प्रोटीन श्रृंखलाओं से बना होता है। इन्हें एल्फा व बीटा शृंखलाएँ कहते हैं। इस रोग की उत्पत्ति एक विलोपन (deletion) प्रकार के उत्परिवर्तन से होती है जिससे पूरा रीडिंग फ्रेम बदल जाता है। इसे फ्रेम शिफ्ट म्यूटेशन कहते हैं। जीन की यही त्रुटि रोग का कारण होती है।
प्रकार-प्रभावित होने वाली हीमोग्लोबिन की श्रृंखला के प्रकार के आधार पर इस रोग का वर्गीकरण किया जाता है।
बीटा शृंखलाओं की त्रुटि सामान्य रोग है। इसे बीटा थैलेसीमिया कहते हैं। अगर किसी व्यक्ति में जीन की एक त्रुटिपूर्ण प्रति है (विषमयुग्मजी अवस्था) तब उसे थैलेसीमिया माइनर (Thalassaemia minor) कहा जाता है। यह गम्भीर नहीं माना जाता। अगर व्यक्ति दोषपूर्ण जीन एलील के लिए समयुग्मकी है तब इसे बीटा थैलेसीमिया मेजर (Beta Thalassaemia major) कहा जाता है। इसे कूले रक्ताल्पता (Cooley.s anaemia) भी कहते हैं।
माता-पिता दोनों के थैलेसीमिया माइनर से ग्रस्त होने पर उनके बच्चे की थैलेसीमिया मेजर से ग्रस्त होने की सम्भावना 25% होती है। इसका दूसरा रूप एल्फा थैलेसीमिया बीटा थैलेसीमिया की अपेक्षा गम्भीर है व इसमें रोगी शिशु अवस्था में ही मर जाते हैं। यह कम सामान्य प्रकार का थैलेसीमिया है।
एल्फा थैलेसीमिया क्रोमोसोम 16 पर स्थित सहलग्न जीन HBA) तथा HBAD द्वारा नियन्त्रित होता है। इनके चार में से जितने अधिक एलील प्रभावित होंगे उतनी ही कम मात्रा में u. हीमोग्लोबिन संश्लेषित होगा। बीटा थैलेसीमिया का नियन्त्रण 11वें क्रोमोसोम पर स्थित एकल जीन द्वारा होता है।
लक्षण-त्रुटिपूर्ण हीमोग्लोबिन का निर्माण होने के कारण हुई रक्ताल्पता थैलेसीमिया का प्रमुख लक्षण है इसे हीमोग्लोबिन एनीमिया (Haemolytic anaemia) कहते हैं। तिल्ली का बढ़ना, साँस फूलना, थकान अन्य लक्षण है। यह एक परिमाणात्मक समस्या है। सिकेल सेल एनीमिया एक गुणात्मक समस्या (qualitative problem) है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions