प्रोटीन संश्लेषण में भाग लेने वाले विभिन्न प्रकार के R.N.A. अणुओं का वर्णन कीजिए।
राइबोन्यूक्लिक अम्ल
कोशिका में राइबोन्यूक्लिक अम्ल (R.N.A. = ribonucleic acid), केन्द्रक, राहबोसोम्स व क्लोरोप्लास्ट, माइटोकॉण्डिया तथा कोशिकाद्रव्य में स्वतन्त्र रूप से मिलता है। राइबोन्यूक्लिक अम्ल के अणु में एक पॉलिन्यूक्लियोटाइड शृंखला (polynucleotide chain) होती है।
प्रत्येक न्यूक्लियोटाइड तीन प्रकार के अणुओं से मिलकर बना होता है। पेन्टोस शर्करा, राइबोस (ribose) नाइट्रोजन क्षारक तथा फॉस्फेट। पेन्टोस शर्करा नाइट्रोजनी क्षारकों (एडीनीन, ग्वानीन, साइटोसीन या यूरेसिल) में से किसी एक से जुड़कर न्यूक्लियोसाइड (राइबोन्यूक्लियोसाइड) अणु बनाता है। यह न्यूक्लियोसाइड फॉस्फेट समूह से मिलकर राइबोन्यूक्लियोटाइड का निर्माण करता है। यहाँ राइबोस शर्करा होने के कारण प्रत्येक न्यूक्लियोटाइड एक राइबोटाइड (ribotide) तथा सम्पूर्ण श्रृंखला पॉलिराइबोटाइड श्रृंखला (polyribotide chain) कहलाती है।
आर०एन०ए० कोशिकीय जीवों में आनुवंशिक नहीं होता। यह आनुवंशिक सूचना के वाहक का कार्य करता है। यह प्रोटीन संश्लेषण का कार्य करता है। अर्थात् आर०एन०ए० सामान्यत: अ-आनुवंशिक (non-genetic) होता है। पादप विषाणुओं तथा कुछ प्राणी विषाणुओं का आर०एन०ए० आनुवंशिक भी होता है।
अ-आनुवंशिक आर०एन०ए० (non-genetic R.N.A.) कार्य के आधार पर यह तीन प्रकार का होता है-
1. राइबोसोमल आर०एन०ए० (Ribosomal R.N.A. or r-R.N.A.)यह राइबोसोम्स के निर्माण में भाग लेने वाला संरचनात्मक अणु है। यह R.N.A. का सबसे स्थायी रूप है। इसका संश्लेषण केन्द्रिक संघटकों (nuclear organiser) द्वारा होता है। यह राइबोजाइम के रूप में भी कार्य करता है। यह सम्पूर्ण R.N.A. का लगभग 75% होता है। इस प्रकार के आर०एन०ए० अणुओं में अपने आप लिपटने तथा हाइड्रोजन बन्धों के द्वारा जुड़ जाने के कारण कुण्डल (loop) बनते हैं। यह प्रोटीन संश्लेषण के समय बहुपेप्टाइड के स्थिरीकरण में सहायता करता है।
2. स्थानान्तरण (हस्तान्तरण) आर०एन०ए० (Transfer R.N.A. or t-R.N.A.)-यह आर०एन०ए० मुक्त रूप से कोशिकाद्रव्य में पाया जाने वाला अनुकूलक अणु (adaptor molecule) है। इसे घुलनशील R.N.A.(Soluble R.N.A.) भी कहा जाता है। ये परिमाप में अपेक्षाकृत छोटे होते है। इनका मुख्य कार्य ऐमीनो अम्ल के अणुओं को राइबोसोम तक पहुँचाना है। इस प्रकार ये प्रोटीन
संश्लेषण में सहायता करते हैं। यह सम्पूर्ण R.N.A. का लगभग 10-15% होते है। 20 ऐमीनो अम्लों के लिए लगभग 60 प्रकार के (-R.N.A. पाए जाते है। राबदहाला (Robert Holley, 1964) ने 1-R.N.A. की संरचना का क्लोवर लीफ (Clover leaf) मॉडल दिया। इसके अनुसार :-R.N.A. अणु में चार भुजाएँ होती हैं-6) प्राहीभुजा, (ii) प्रतिकोडॉन भुजा (iii) P Ψ भुजा तथा (iv) DHU भुजा।
3. सन्देशवाहक आर०एन०ए० (Messenger R.N.A. or m-R.N.A.)-ये केन्द्रक D.N.A. से आनुवंशिक सूचनाओं को कोडॉन (codon) के रूप में राइबोसोम पर पहुंचाते हैं और प्रोटीन संश्लेषण में सहायता करते हैं। सन्देशवाहक आर०एन०ए०. पर आनुवंशिक कूट (genetic code) पाया जाता है। यह R.N.A. का लगभग 5% होते है। यह प्रोटीन संश्लेषण हेतु टेम्लेट की भाँति कार्य करता है। पॉलिपेप्टाइड श्रृंखला के बहुलीकरण के पश्चात् इसका विघटन हो जाता है। इस रैखिक m-R.N.A. अणु के दोनों और छोटे-छोटे ऐसे क्षेत्र होते हैं जिनका अनुवाद नहीं होता, इन्हें UTR कहते हैं।
प्रोकैरियोटिक कोशिका का mRN.A. अणु पॉलिसिस्ट्रॉनिक (Polycistronic) तथा यूकैरियोटिक कोशिका का mR.N.A.मोनोसिस्ट्रॉनिक (monscistronic) होता है। mR.N.A. के दोनों सिरों पर कुछ गैर-अनुवादित स्थल (Untranslated Regions UTR) भी होते हैं जिनका अनुवाद नहीं होता।
Topper's Solved these Questions
- BOOK - UP BOARD PREVIOUS YEARCHAPTER - वंशागति का आण्विक आधारEXERCISE - लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर-I ?36videos
वंशागति का आण्विक आधार
- BOOK - UP BOARD PREVIOUS YEARCHAPTER - वंशागति का आणिवक आधार EXERCISE - बहुविकल्पीय प्रशन11videos
वंशागति का आणिवक आधार
- BOOK - UP BOARD PREVIOUS YEARCHAPTER - वंशागति तथा विविधता के सिद्धान्तEXERCISE - विस्तृत उत्तरीय प्रश्नोत्तर ?16videos
वंशागति तथा विविधता के सिद्धान्त
Similar Questions
पुनरावृति DNA तथा अनुषंगि DNA में अंतर लिखिए।
View Solutionहरगोविंद खुराना जाने जाते हैं-
View Solutionमेण्डल के एक गुण वंशागति (single trait inheritance) प्रयोग का वर्णन कीजिए। इस प्रयोग पर मेण्डल के कौन-से नियम आधारित हैं?
46:56View Solutionयुवा क्रांति के शोले' एकांकी में चित्रित पर्यावरण तथा दहेज प्रशा की समस्याओं का वर्णन कीजिए |
38:18View Solutionटोक्यो की रेल यात्रा का अपने शब्दों में वर्णन कीजिए।
34:35View Solutionविद्युत मोटर का सिद्धांत |विद्युत मोटर के विभिन्न भाग
46:40View Solutionमानव में पाचन #!#जीभ के विभिन्न भाग
58:44View Solutionविभिन्न प्रकार के तन्तु
32:53View Solutionदोहरान |प्रकाश संश्लेषण की प्रक्रिया में पौधे के विभिन्न भागों के कार्य |प्रकाश संश्लेषण के महत्वपूर्ण बिन्दु |यदि प्रकाश संश्लेषण नहीं हो तो क्या होगा?|प्रकाश संश्लेषण में भोजन किस रूप में बनता है |क्रियाकलाप |शैवाल में पोषण |सारांश
37:59View Solutionपरिचय | विभिन्न जीवों में तंत्रिका तंत्र | तंत्रिका तंत्र के प्रकार
49:05View Solutionभोजन के रूप में पौधों के विभिन्न प्रकार
42:26View Solutionगतियों के प्रकार #!#गतियों का वर्णन
46:13View Solutionठोस में त्रुटि के प्रकार भाग 2
46:19View Solutionविभिन्न प्रकार के सेल
View Solutionपरिचय|पोषण|पोषण के प्रकार|स्वपोषण |परपोषित पोषण के प्रकार |पौधों में पोषण |प्रकाश संश्लेषण|OMR
View Solutionप्रोटीन |प्रोटीन के प्रकार|प्रोटीन की संरचना|OMR
View Solution