आनुवंशिक कूट की व्याख्या कीजिए। इसकी विशेषताएँ बताइए।
आनुवंशिक कूट
आनुवंशिक कोड जीवन के प्रारम्भ से चला आ रहा है। वह सार्वत्रिक (Universal) कोड है जो सभी जीनों में आनुवंशिक सूचना के आधार पर प्रोटीन
संश्लेषण को विशिष्टीकृत रूप देता है। इस आनुवंशिक भाषा में प्रत्येक संकेतांक या कोड वर्ड तीन अक्षरों का बना होता है जो m-R.N.A. के न्यूक्लियोटाइडों के प्रतीक (AUGC) है तथा यह 20 ऐमीनो अम्लों में से एक को कोडित करता है। जेनेटिक कोड की भाषा को समझना एक जटिल कार्य था। इसमें भौतिक विज्ञानियों, कार्बनिक रसायनशास्त्रियों, जैव रसायनविदों व आनुवंशिकी वैज्ञानिकों ने सहयोग किया। जॉर्ज गैमो ने पहली बार बताया कि एक संकेताक्षर या कोड तीन अक्षरों से बना होना चाहिए (20 ऐमीनो अम्ल व 4 क्षारक के लिए 43(4×4×4)=64 कोडॉन होने चाहिए। बाद में हरगोविन्द खुराना, सेवेरो ओकोआ व मार्शल नरिनबर्ग, फ्रांसिस क्रिक के सहयोग से इस भाषा का चेकर बोर्ड बनाया जा सका।
यद्यपि आनुवंशिक भाषा D.N.A. अणु में नाइट्रोजनी क्षारकों के अनुक्रम के रूप में कोडित होती है, लेकिन कूट अक्षरों को R.N.A. में पाए जाने वाले अनुक्रम द्वारा प्रदर्शित किया जाता है।
आनुवंशिक कूट की विशेषताएँ
1. कूट त्रिक होता है (The code is triplet)-m-R.N.A. के तीन क्षारकों का क्रम एक ऐमीनो अम्ल का आनुवंशिक कूट होता है। जैसे AUG न्यूक्लियोटाइड अनुक्रम मेथियोनीन, GUG अनुक्रम वेलीन ऐमीनो अम्ल को कोडित करता है।
2. कूट अपहासित है (The code is degenerate)-इसका अर्थ है कि एक से अधिक त्रिक एक ही ऐमीनो अम्ल को कोड करने में सक्षम हैं AGA AGG CGA सभी आर्जिनीन के कूट हैं। उत्परिवर्तन द्वारा एक क्षारक में परिवर्तन -आने के पश्चात् भी आर्जिनीन ही श्रृंखला में आएगा।
3. कूट अनतिव्यापी है (The code is non-overlapping)- इसका अर्थ है कि एक m-R.N.A. अणु में एक ही क्षारक अक्षर के प्रयोग को विभिन्न रूपों में प्रयोग नहीं किया जाता है अर्थात् AUCGUU को केवल AUC तथा GUU के रूप में प्रयुक्त किया जाएगा। इसे AUC तथा CGU के रूप में प्रयुक्त नहीं किया जा सकता।
4. कूट असंदिग्ध है (The code is Un-ambiguous) -एक विशेष आनुवंशिक कूट हमेशा एक निश्चित ऐमीनो अम्ल को ही कोड करता है। यह दो -या अधिक ऐमीनो अम्लों को कोडित नहीं करेगा।
5. कूट सार्वत्रिक है (The code is universal)-एक आनुवंशिक कूट सभी जीवों में उसी ऐमीनो अम्ल को कोडित करता है।
6. कूट कॉमारहित है (The code is commaless)-दो संलग्न कूटों के बीच विराम या कॉमा नहीं होता है अर्थात् कूट लगातार होते हैं। जैसे- AUGMetUUUPhe=GUGVal आदि।
7. समारम्भ कूट तथा समापन कूट-ज्ञात 64 आनुवंशिक कूट में से एक समारम्भ कूट AUG तथा तीन समापन कूट UAA UAG UGA होते हैं। -ये क्रमश: पॉलिपेप्टाइड शृंखला के शुरू करने और समाप्त करने या विमोचन से सम्बन्धित होते हैं।
Topper's Solved these Questions
- BOOK - UP BOARD PREVIOUS YEARCHAPTER - वंशागति का आण्विक आधारEXERCISE - लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर-I ?36videos
वंशागति का आण्विक आधार
- BOOK - UP BOARD PREVIOUS YEARCHAPTER - वंशागति का आणिवक आधार EXERCISE - बहुविकल्पीय प्रशन11videos
वंशागति का आणिवक आधार
- BOOK - UP BOARD PREVIOUS YEARCHAPTER - वंशागति तथा विविधता के सिद्धान्तEXERCISE - विस्तृत उत्तरीय प्रश्नोत्तर ?16videos
वंशागति तथा विविधता के सिद्धान्त
Similar Questions
पुनरावृति DNA तथा अनुषंगि DNA में अंतर लिखिए।
04:17View Solutionहरगोविंद खुराना जाने जाते हैं-
View Solutionमेण्डल के एक गुण वंशागति (single trait inheritance) प्रयोग का वर्णन कीजिए। इस प्रयोग पर मेण्डल के कौन-से नियम आधारित हैं?
05:13View Solution1∘,2∘,व3^(@) ऐल्कॉहॉल्स की अमलीय प्रबलता का आपेक्षिक क्रम क्या है? इस क्रम की उपयुक्त व्याख्या कीजिए।
07:03View Solutionजी अली कौन था ? उसके चरित्र की क्या विशेषताएँ हैं ? अपने शब्दों में सोदाहरण स्पष्ट कीजिए।
09:22View Solutionवसंत - कठपुतली | कविता | कठपुतली कविता की व्याख्या
06:36View Solutionक्षितिज - वाख | कविता | वाख कविता की व्याख्या
05:08View Solutionक्षितिज - सवैये | कविता | सवैये कविता की व्याख्या
04:33View Solutionस्पर्श - अग्निपथ | कविता | अग्निपथ कविता की व्याख्या
02:32View Solutionअंतरा - सपना | कविता | सपना कविता की व्याख्या
View Solutionअंतरा - दरबार | कविता | दरबार कविता की व्याख्या
44:23View Solutionअंतरा - दिशा | कविता | दिशा कविता की व्याख्या
50:01View SolutionExam Special|गति के समीकरण की व्याख्या
39:49View Solutionडीएनए |आनुवंशिक पदार्थ की खोज |आनुवंशिक पदार्थ DNA है|OMR
View Solutionआनुवंशिक कूट
View Solutionगैस नियमों की व्याख्या
View Solution