Doubtnut Promotions Sticky

प्रतिजैविक से आप क्या समझते हैं? किन्हीं दो प्रतिजैविकों के नाम लिखिए।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

प्रतिजैविक (Antibiotics)-प्राय: सूक्ष्मजीवीय उत्पत्ति के ऐसे रासायनिक पदार्थ जो जीवाणुओं को मार देते हैं या उनकी वृद्धि संदमित कर देते हैं । प्रतिजैविक कहलाते हैं। एण्टीबायोटिक्स को .वन्डर ड्रग्स. (wonder drugs) कहा गया है क्योंकि यह संक्रमणों के उपचार में प्रयोग किए जाते हैं। द्वितीय विश्वयुद्ध में अनेकों सैनिकों की जान बचाने में एण्टीबायोटिक्स की महत्त्वपूर्ण भूमिका रही। इन पदार्थों को मूल रूप से कवक या जीवाणुओं से प्राप्त किया जाता रहा है लेकिन अब कुछ संश्लेषित एण्टीबायोक्सि भी बनाई जा चुकी हैं। ये औषधियाँ मनुष्य के लिए हानिकारक नहीं होतीं। ये केवल जीवाणु विशेष को प्रभावित करती हैं। अनेक एण्टीबायोटिक्स जीवाणुओं में कोशिका भित्ति का संश्लेषण रोक देती हैं। कुछ एण्टीबायोटिक्स जीवाणुओं के अन्य जैव रासायनिक पथ को अवरुद्ध कर देती हैं। कुछ सामान्य एण्टीबायोटिक्स हैं-पेनिसिलीन, सिफेलोस्पोरिन, टेट्रासाइक्लिन,स्ट्रेप्टोमाइसिन आदि।
कुछ एण्टीबायोटिक्स केवल कुछ जीवाणुओं के विरुद्ध कारगर होती हैं जबकि अन्य अनेक प्रकार के जीवाणुओं (ग्राम + तथा ग्राम -) के लिए प्रभावी होती हैं। इन्हें ब्रॉड स्पेक्ट्रम एण्टीबायोटिक्स (Broad spectrum Antibiotics) कहते हैं, जैसे—सिप्रोफ्लोक्सेसिन। पेनिसिलीन पहली एण्टीबायोटिक थी जिसकी खोज अलेक्जेण्डर फ्लेमिंग (Alexander Fleming) ने 1928 में की थी। पेनिसिलीन ग्राम पॉजीटिव जीवाणुओं द्वारा होने वाले रोगों के उपचार में आज भी .ड्रग ऑफ चोइस. है

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions