Doubtnut Promotions Sticky

घरेलू खाद्य उत्पादन में सूक्ष्मजीवियों की भूमिका का उल्लेख कीजिए।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

घरेलू खाद्य उत्पादन में सूक्ष्मजीवों की भूमिका
(1) दुग्ध क्रीम का उत्पादन स्ट्रेप्टोकोकस लेक्टिस द्वारा, दूध से दही का उत्पादन लैक्टोबेसिलस वल्गेरिकस, स्ट्रेप्टोकोकस थमोफिलस द्वारा किया जाता है। इससे दही में B12 की मात्रा बढ़ जाने से इसका पोषक मान बढ़ जाता है।
(2) पेनिसीलियम रॉकफोर्टाई का उपयोग करके रॉकफोर्ट पनीर प्राप्त किया जाता है। कवक के एन्जाइम पनीर के गठन में बदलाव लाकर उसमें विशिष्ट सुगन्ध उत्पन्न कर देते हैं। स्विस पनीर बनाने के लिए प्रोप्रियोनीबैक्टीरियम शारमैनाई का प्रयोग किया जाता है।
(3) सूक्ष्मजीवों द्वारा किण्वन के फलस्वरूप चावल व दाल के मिश्रण से डोसा, इडली, उत्थपम, गेहूँ के आटे या मैदा से तन्दूरी रोटी, नान, भटूरा, कुल्चे, जलेबी आदि बनाई जाती है।
(4) चने के बेसन से किण्वन द्वारा ढोकला, खमण बनाया जाता है।
(5) दक्षिण भारत में तथा उत्तरी भारत में खजूर के वृक्ष से प्राप्त कोशारस से ताड़ी (palm wine) तैयार की जाती है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions