Doubtnut Promotions Sticky

विश्व वन्य जीव कोष पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

1. आई०यू०सी०एन० (IUCN) (इन्टरनेशनल यूनियन फॉर द कन्जर्वेशन ऑफ नेचर एवं नेचुरल रिसोर्सिस)-इसकी स्थापना सन् 1948 में स्विट्जरलैण्ड में की गई थी। यह संघ दुर्लभ एवं विलुप्त जातियों के बारे में जानकारी देता है।
2. डब्ल्यूडब्ल्यू एल०एफ० (WWLF or WWF) (वर्ल्ड वाइल्ड लाइफ फण्ड या विश्व वन्य जीवन कोष)-
डब्ल्यू डब्ल्यू०एफ० (World Wildlife Fund, WWF) इसकी स्थापना सन् 1961 में स्विट्जरलैण्ड में हुई थी। भारत सहित अनेक देश इसके सदस्य हैं। भारत में टाइगर प्रोजेक्ट, सर्प उद्यान, भारतीय शेरों (lions) की संरक्षण योजनाओं को इस संस्था का समर्थन प्राप्त है। यह वन्य जन्तुओं के संरक्षण हेतु धन एकत्र करके सहायता करती है। इसने IUCN तथा UNEP (यूनाइटेड नेशन्स एनवायरनमेन्ट प्रोग्राम) के सहयोग से विश्व संरक्षण परियोजना (World Conservation Strategy : WCS) प्रारम्भ की है। IUCN के साथ मिलकर इसने पादप संरक्षण अभियान (Plants Conservation Campaign) प्रारम्भ किया है। अब इसका नामकरण डब्ल्यू ०एफ०एन० (World Fund for Nature, WFN) किया गया है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions