Doubtnut Promotions Sticky

रेड डाटा बुक पर टिप्पणी लिखिए।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

वन्य जीवों को विलुप्त होने से बचाने के लिए अनेक संस्थाएँ अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर कार्यरत हैं। आई०यू०सी०एन० (I.U.C.N.International Union for Conservation of Nature and Natural Resources) अपने प्रकार की पहली संस्था है। इसकी स्थापना सन् 1948 में हुई थी। यह वन्य जीवों से सम्बन्धित अनुसंधानों तथा जनजागरूकता का कार्य करती है। इसका मुख्य कार्यालय मोर्गस, स्विट्जरलैण्ड (Morges, Switzerland) में स्थित है। I.U.C.N. हर तीसरे वर्ष एक सम्मेलन आयोजित करती है। यह संस्था सन् 1963 से जीव-जन्तुओं की विभिन्न प्रजातियों से सम्बन्धित रेड डाटा बुक (Red Data Book) जारी करती है। इस संस्था ने संसार-भर के सभी जीव-जातियों को 9 प्रमुख वर्गों में विभक्त किया है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions